नारनौल में ट्रैक्टर मार्च निकालते हुए गांव धौलेड़ा के लोग
हरियाणा के नारनौल में कोरियावास में बने मेडिकल कॉलेज का नाम राव तुलाराम रखने को लेकर जारी धरने के समर्थन में धौलेड़ा गांव के लोगों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला। यह ट्रैक्टर मार्च धौलेड़ा गांव से चलकर विभिन्न गांवों से होते हुए गांव कोरियावास में मेडिकल कॉल
.
गांव कोरियावास में 725 करोड़ रुपए की लागत से 800 बैड का मेडिकल कॉलेज बना है। इस कॉलेज में एक मई से ओपीडी सेवाएं सरकार ने शुरू कर दी थी। जिस समय ओपीडी सेवाएं शुरू हुई, उस समय मेडिकल कॉलेज का नाम महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज रखा गया। इसके नाम का बोर्ड चार मई की रात को कॉलेज के मुख्य गेट पर लगाया गया। पांच मई को जब गांव कोरियावास के लोगों को इसका पता चला तो ग्रामीणों ने बोर्ड उखाड़ दिया।
गांव कोरियावास में धरने पर बैठे ग्रामीण
स्वास्थ्य मंत्री भी कर चुकी समर्थन
जिसके बाद से ही गांव कोरियावास के लोग इस मेडिकल कॉलेज का नाम राव तुलाराम के नाम पर करने के लिए कॉलेज के बाहर धरना दे रहे हैं। जिसका समर्थन स्वास्थ्य मंत्री आरती राव भी यहां आकर कर चुकी हैं, मगर सरकार फिर भी इसका नाम नहीं बदल रही है।
250 के करीब पंचायतें कर चुकी समर्थन
जिले की 250 पंचायते इस धरने का समर्थन कर चुकी है तो वहीं अब गांवों से आम जन का समर्थन भी धरना संघर्ष समिति को मिलता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में आज नांगल चौधरी के गांव धौलेड़ा के लोगों ने ट्रैक्टर मार्च कर संघर्ष समिति की मांगों का समर्थन किया।

मेडिकल कॉलेज के बाहर ट्रैक्टर पर पहुंचे लोगों का स्वागत करते हुए गांव कोरियावास के लोग
सैकड़ों ट्रैक्टर लेकर पहुंचे
ट्रैक्टरों में सवार होकर धरना स्थल पर पहुंचे धौलेड़ा के लोगों ने संघर्ष समिति की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि राव तुलाराम ने 1857 में अंग्रेजों के खिलाफ बिगुल बजाया था। यही नारनौल के नसीबपुर मैदान में 5000 सैनिकों ने भारत माता को आजाद करने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। यह इलाका राव तुलाराम को भगवान की तरह पूजता है। इसलिए कॉलेज का नामकरण राव तुलाराम के नाम से होना चाहिए।
ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर संघर्ष समिति के विकास यादव, कोरियावास सरपंच प्रतिनिधि नौनिहाल सिंह, धौलेड़ा के ग्रामीण वेदपाल जागेदार, सज्जन बोहरा, धर्मेंद्र बोहरा, मान सिंह, भूप सिंह, अजीत, संजय, जनित शर्मा, कृष्ण कुमार व मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
