दुर्घटना में कार में सवार आधा दर्जन लोगों में से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
गुमला जिले के बिशुनपुर स्थित मदार के पास डिपा में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई।
.
दुर्घटना में कार में सवार आधा दर्जन लोगों में से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर पहुंचाया। प्रारंभिक उपचार के बाद बुधवार को तीनों को बेहतर इलाज के लिए एंबुलेंस 108 से सदर अस्पताल गुमला रेफर किया गया।
कुल छह लोग कार में सवार थे
घायल अविनाश किंडो ने बताया कि जेने राइन और जितिया उरांव सहित कुल छह लोग कार में सवार थे। इनमें से तीन को गंभीर चोटें आईं, जबकि अन्य को मामूली चोटें लगीं। यह दुर्घटना करौंदाबेड़ा से बिशुनपुर लौटते समय हुई।
