मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र के मलियाना पुल के पास रविवार को सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ करते हुए हंगामा कर दिया और कुछ देर तक जाम भी लगाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को न
.
दवा लेने जा रहे थे मां बेटा
बसंत कुंज निवासी सुरेश कुमारी अपने बेटे विनीत के साथ दवाई लेकर घर लौट रही थीं। जैसे ही वह मलियाना पुल के पास पहुंचीं, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सुरेश कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका बेटा विनीत हादसे में बाल-बाल बच गया।
ट्रक चालक हुआ फरार
हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। इससे गुस्साए लोगों ने ट्रक को रोककर उसमें तोड़फोड़ कर दी और सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही टीपी नगर पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
