मुख्य बातें

गोगरी में ग्रामीण चिकित्सकों को मिली सरकारी मान्यता: एनआईओएस से प्रशिक्षण के बाद दूसरे बैच के डॉक्टरों को प्रमाण पत्र मिला – Khagaria News

गोगरी में ग्रामीण चिकित्सकों को मिली सरकारी मान्यता:  एनआईओएस से प्रशिक्षण के बाद दूसरे बैच के डॉक्टरों को प्रमाण पत्र मिला – Khagaria News

डॉक्टर को एनआईओएस प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र मिला।

खगड़िया जिले के गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में द्वितीय बैच के ग्रामीण चिकित्सकों को बिहार सरकार की ओर से प्रमाण पत्र वितरित किए गए। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने दर्जनों चिकित्सकों को प्रमाण पत्र सौंपे।

.

बिहार सरकार ने राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) से प्रशिक्षण प्राप्त इन चिकित्सकों को प्राथमिक उपचार के लिए अधिकृत किया है। इस अवसर पर ग्रामीण चिकित्सा सेवा समन्वय समिति के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रमाण पत्र प्राप्त करने वालों में डॉ. मंकेश कुमार, डॉ. अमरेश कुमार, डॉ. अमित कुमार, डॉ. मनोज कुमार पासवान, डॉ. रंजीत कुमार, डॉ. ब्यूटीलाल तांती, डॉ. संतोष कुमार और डॉ. गणेश कुमार शामिल थे। साथ ही डॉ. रूबी कुमारी, डॉ. संजना रानी, डॉ. जमाल अंसारी, डॉ. रफीक आलम, डॉ. मुकेश कुमार निराला और डॉ. शम्भू यादव ने भी प्रमाण पत्र प्राप्त किए।

प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले चिकित्सकों ने कहा कि अब उन्हें झोला छाप कहकर अपमानित नहीं किया जा सकेगा। यह प्रमाण पत्र उनकी योग्यता और सेवाओं की सरकारी मान्यता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *