मुख्य बातें

कांगड़ा में नशा तस्कर गिरफ्तार: हेरोइन बरामद, सप्लाई करने जा रहा था; पहले भी पकड़ा जा चुका – Dharamshala News

कांगड़ा में नशा तस्कर गिरफ्तार:  हेरोइन बरामद, सप्लाई करने जा रहा था; पहले भी पकड़ा जा चुका – Dharamshala News

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी रोलित कुमार।

कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में एक सफलता हासिल की है। थाना इंदौरा पुलिस ने तमौता गांव से कुख्यात नशा तस्कर रोलित कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 262 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।

.

पुलिस को 11 सितंबर की रात गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर तमौता में छापामारी की गई। आरोपी रोलित कुमार तमौता का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया है।

जांच में पता चला है कि रोलित कुमार अभ्यस्त अपराधी है। वह पहले भी दो बार नशे के मामलों में पकड़ा जा चुका है। जुलाई 2024 में उसके पास से 9.32 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। अप्रैल में भी वह 8.5 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया था। पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज की थी। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *