मुख्य बातें

सोनीपत में हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार: रैपिडो टैक्सी से दिल्ली से लाया नशीला पदार्थ; कोर्ट ने दिया 3 दिन का रिमांड – Gohana News

सोनीपत में हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार:  रैपिडो टैक्सी से दिल्ली से लाया नशीला पदार्थ; कोर्ट ने दिया 3 दिन का रिमांड – Gohana News

सोनीपत में हेरोइन के साथ पकड़ा गया युवक।

सोनीपत में क्राइम यूनिट कुंडली की पुलिस टीम ने मादक पदार्थ तस्करी की घटना में शामिल एक आरोपी को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सौरभ उर्फ अन्ना निवासी गांव भैसवान हाल विकास नगर सोनीपत के रूप में हुई है।

.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 11 सितंबर को क्राइम यूनिट कुंडली की पुलिस टीम गश्त पर थी। तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली कि सौरभ निवासी विकास नगर सोनीपत हेरोइन बेचने का काम करता है और आज दिल्ली से किराए पर गाड़ी लेकर हेरोइन लेकर सोनीपत आएगा। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ड्रेन नंबर 8 के पास जीटी रोड पर नाकाबंदी की। कुछ समय बाद दिल्ली की तरफ से एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी आती दिखाई दी।

पुलिस टीम ने गाड़ी को रुकवाकर ड्राइवर और उसमें बैठे लड़के से पूछताछ की। ड्राइवर ने अपना नाम अमृतपाल पुत्र हरचरणजीत निवासी थुरतपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल विकास नगर दिल्ली बताया। अमृतपाल ने बताया कि वह RAPIDO APP से अपनी गाड़ी किराए पर चलाता है और इस लड़के ने उसकी गाड़ी इसी RAPIDO APP से बुक की थी।

कंडक्टर साइड में बैठे लड़के ने अपना नाम सौरभ उर्फ अन्ना निवासी गांव भैंसवाल हाल विकास नगर सोनीपत बताया। पुलिस टीम ने सौरभ की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई पायजामी से प्लास्टिक सफेद पन्नी में गाँठ नुमा पदार्थ लिपटा हुआ मिला। पन्नी को खोलकर चेक किया तो हेरोइन (चिटा) बरामद हुई। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से हेरोइन का वजन किया गया तो वह 43.32 ग्राम पाई गई।

क्राइम यूनिट कुंडली की अनुसंधान टीम में नियुक्त सहायक उप निरीक्षक मनोज ने अपनी पुलिस टीम के साथ घटना में शामिल आरोपी सौरभ उर्फ अन्ना निवासी गांव भैसवान हाल विकास नगर सोनीपत को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *