भागलपुर में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया है। इंडियन गैस एजेंसी के संचालक के घर से साढ़े चार लाख की चोरी हुई है। घटना मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के कंझीया बाइपास चौक के पास की घटना है।
.
वारदात की जानकारी स्थानीय दुकानदार ने सबसे पहले स्टाफ कुंदन को दी। मौके पर पहुंचने पर शटर का ताला टूटा मिला। चोर घर से बिजली का सामान, प्लाई और टाइल्स ले उड़े। कुछ सामान इकट्ठा करके भी रखा था, लेकिन सुबह होने के कारण उसे नहीं ले जा सके।
नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है
स्टाफ चंदन ने बताया कि पूरा परिवार शहर के दूसरे घर पर था। इस इलाके में दिन-रात नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। यहां स्मैक, गांजा जैसे नशीले पदार्थों का सेवन किया जाता है। पुलिस की ओर से नशेड़ियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण चोरी की वारदातें लगातार हो रही हैं।
जांच में जुटी पुलिस
मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है। पुलिस के मुताबिक अभी लिखित शिकायत नहीं मिली है। आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है।
