मुख्य बातें

तालाब में डूबकर 10 साल के बच्चे की मौत: नगीना में दोस्तों के साथ खेलने गया था, कपड़े-चप्पल मिलने के बाद ढूढ़ा – Nagina News

तालाब में डूबकर 10 साल के बच्चे की मौत:  नगीना में दोस्तों के साथ खेलने गया था, कपड़े-चप्पल मिलने के बाद ढूढ़ा – Nagina News


मोहम्मद आरिफ | नगीना11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिजनौर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव करौंदा पचदू में एक 10 वर्षीय बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अमीर अहमद के बेटे सुभान के रूप में हुई है।

सुभान अपने पड़ोस के बच्चों के साथ खेलते हुए गांव के बाहर स्थित तालाब तक पहुंच गया। शाम होने पर जब वह घर नहीं लौटा, तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। तालाब के किनारे सुभान के कपड़े और चप्पल मिलने के बाद ग्रामीणों ने तालाब में खोजबीन की।

तालाब में तलाश के दौरान सुभान बेहोश अवस्था में मिला। स्थानीय लोग तुरंत उसे डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने जांच के बाद सुभान को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की अचानक मौत से परिवार में शोक की लहर है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *