सोनीपत में सीएम के प्रोग्राम को लेकर तैयारियों पर चर्चा करते हुए डीसी।
सोनीपत में सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत 22 सितंबर को दीन बंधू छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) मुरथल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का प्रोग्राम है। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीसी सुशील सारवान ने रविवार को अधिक
.
डीसी सुशील सारवान ने सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग प्रबंधन, मंच व्यवस्था, लोगों के बैठने की सुविधा, पेयजल, शौचालय, हेलीपैड सहित सभी व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार दोपहर बाद 03 बजे डीसीआरयूएसटी के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
कार्यक्रम को लेकर तैयारियों का जायजा लेते हुए डीसी।
विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री
उपायुक्त ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विकास एवं पंचायत विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे, जिनमें प्रदेशभर में महिला सांस्कृतिक केन्द्रों का उद्घाटन, इनडोर का उद्घाटन, योग एवं व्यायामशालाओं का उद्घाटन तथा 225 गांवों में फिरनी पर स्ट्रीट लाइट्स का शुभारंभ शामिल है।

सोनीपत के डीसी ने रविवार को मुरथल यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम को लेकर की गई तैयारियां जांची।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, डीसीपी प्रबीना पी, एसडीएम सोनीपत सुभाष चंद्र, एसडीएम खरखौदा डॉ० निर्मल नागर, एसडीएम गन्नौर प्रवेश कादियान, सीटीएम डॉ० अनमोल, एसीपी ऋषिकांत सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे।
