मुख्य बातें

हिमाचल से मानसून लौटते ही बढ़ने लगी गर्मी: 13 शहरों में तापमान 30 डिग्री पार; नॉर्मल से ज्यादा हुआ पारा, अगले 6 दिन खिलेगी धूप – Shimla News

हिमाचल से मानसून लौटते ही बढ़ने लगी गर्मी:  13 शहरों में तापमान 30 डिग्री पार; नॉर्मल से ज्यादा हुआ पारा, अगले 6 दिन खिलेगी धूप – Shimla News


शिमला के रिज पर सुहावने मौसम में टहलते हुए लोग।

हिमाचल प्रदेश से मानसून की विदाई के साथ ही गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। ऊना का पारा सर्वाधिक 35.7 डिग्री और कुल्लू के बजौरा का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। प्रदेश के 13 शहरों में टैम्परेचर 30 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है।

.

प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान भी सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा हो गया है। केलांग के तापमान में सबसे ज्यादा 6.3 डिग्री का उछाल दर्ज किया गया है और यहां का पारा 24.3 डिग्री सेल्सियस हो गया है। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी नॉर्मल से अधिक चल रहा है।

सोलन का तापमान सामान्य की तुलना में 4.1 डिग्री के उछाल के साथ 31.5 डिग्री, शिमला का 3.5 डिग्री के उछाल के बाद 26.2 डिग्री, कल्पा का 5.3 डिग्री ज्यादा के साथ 25.6 डिग्री, भुंतर का पारा सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक के साथ 33.0 डिग्री सेल्सियस हो गया है। इसी तरह अन्य शहरों के तापमान में भी उछाल आया है।

अगले 6 दिन खिलेगी धूप

मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में अगले 6 दिन तक बारिश के आसार नहीं है। इस दौरान प्रदेशभर में धूप खिलेगी। इससे खासकर दिन के तापमान में और उछाल आएगा।

पर्यटन स्थलों का पारा

प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर इन दिनों मौसम सुहावना बना हुआ है। शिमला का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री, धर्मशाला का 28 डिग्री, मनाली का 26.8 डिग्री, कुफरी का 21.8 डिग्री और नारकंडा का 21.3 डिग्री सेल्सियस चल रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *