मुख्य बातें

हॉस्टल की 6वीं मंजिल से गिरी नीट छात्रा: सीढ़ियों से गिरकर गंभीर रूप से घायल, निजी अस्पताल में भर्ती कराया, पुलिस मामले की जांच में जुटी – Kota News

हॉस्टल की 6वीं मंजिल से गिरी नीट छात्रा:  सीढ़ियों से गिरकर गंभीर रूप से घायल, निजी अस्पताल में भर्ती कराया, पुलिस मामले की जांच में जुटी – Kota News

कोटा के बोरखेड़ा इलाके के कोरल पार्क के रॉयल एलीना हॉस्टल में बड़ा हादसा हो गया। यहां नीट की तैयारी कर रही 19 वर्षीय छात्रा हॉस्टल की छठी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल छात्रा की पहचान प्राची चौधरी निवासी बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश के रूप म

.

हॉस्टल इंचार्ज अमरप्रीत सिंह ने बताया कि छात्रा हॉस्टल की सीढ़ियों से नीचे गिर गई थी। गिरने के बाद छात्रा को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। प्राची पिछले दो साल से कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी।

बोरखेड़ा थाना अधिकारी देवेश भारद्वाज ने बताया कि छात्रा की स्थिति नाजुक बनी हुई है। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में यह मामला सीढ़ियों से फिसलकर गिरने का बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है और वे कोटा के लिए रवाना हो चुके हैं। फिलहाल छात्रा का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि हादसा कैसे हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *