फायरिंग के बाद जांच करती सीएफएसएल टीम।
चंडीगढ़ स्थित धनास कॉलोनी में अमरजीत उर्फ तोता पर फायरिंग मामले में पुलिस जांच में सामने आया कि ये फायरिंग बावा ने करवाई है, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें छापेमारी कर रही हैं। मामले में पुलिस ने जिन 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, उनमें से 3 धनास
.
पुलिस ने इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई बलेनो कार, हथौड़ा और कुल्हाड़ी बरामद की है। बावा को पंजाब की अदालत एनडीपीएस मामले में सजा सुना चुकी है। वह पिछले कई महीनों से फरार चल रहा है और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। साथ ही बताया जा रहा है कि फायरिंग की वारदात से पहले और बाद में बावा एक नेता के साथ पार्टी करता देखा गया था।
घटना के बाद मौके पर पहुंचे थे पुलिस अधिकारी।
शनिवार को हुई थी फायरिंग
धनास स्थित स्मॉल फ्लैट्स नंबर 105 पर बीते शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे कुछ बदमाश 2 से 3 गाड़ियों में सवार होकर आए और घर के आगे व पीछे से गोलियां बरसाईं। अचानक हुई इस वारदात से पूरा इलाका गोलियों की आवाज़ से गूंज उठा और लोग दहशत में अपने-अपने घरों में दुबक गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वारदात के समय घर पर अमरजीत तोता, अमित, सुनील और अभिषेक मौजूद थे। गोलियों की बौछार के दौरान सुनील को हाथ में गोली लग गई।
