हिसार के अग्रोहा धाम मेले में भजन गायक कन्हैया मित्तल प्रस्तुति देते हुए।
हरियाणा के हिसार में भजन गायक कन्हैया के साथ एक बार फिर नया विवाद जुड़ गया। कन्हैया ने अग्रोहा धाम में लगने वाले शरद पूर्णिमा के वार्षिक मेले में प्रस्तुति देने आए थे। वहां उन्होंने ऋषि-मुनियों पर एक विवादित बयान दे दिया। मंच से उन्होंने ये भी कहा कि
.
कार्यक्रम में अभिनेता गजेंद्र चौहान और विधायक सावित्री जिंदल भी मंच पर मौजूद थी। अब इसके वीडियो भी सामने आए है। उधर, मामले को लेकर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कन्हैया की बातों का खंडन कर दिया। उन्होंने कहा कि भजन गायक को अपनी भाषा पर संयम रखना चाहिए। कुछ ही दिन पहले कन्हैया महाराजा सूरजमल को लेकर भी विवादों में आ गए थे। इस मामले में उन्होंने झोली फैलाकर जाट समाज से माफी मांगी थी।
हिसार में अग्रोहा विकास ट्रस्ट के कार्यक्रम में मंच पर उपस्थित बजरंग दास गर्ग और सावित्री जिंदल।
सिलसिलेवार जानिए कन्हैया ने भजन के दौरान क्या कहा…
- हिसार के अग्रोहा धाम में लगा था मेला: हिसार के अग्रोहा धाम में अग्रोहा विकास ट्रस्ट हर साल एक दिवसीय वार्षिक मेले का आयोजन किया जाता है। मंगलवार को ट्रस्ट द्वारा मेले का आयोजन किया गया था। इसमें भजन गायन के लिए कन्हैया मित्तल प्रस्तुति दे रहे थे। तभी उन्होंने कहा कि वैश्य समाज भी पहले क्षत्रिय थे।
- ऋषियों ने कहा कि घोड़े की बलि देनी होगी: कन्हैया मंच से ही लोगों को संबोधित करते हुए कहते हैं कि ऋषियों ने महाराजा अग्रसेन को संकल्प दिलाया था, अगर यज्ञ को संपन्न सफल करना है तो घोड़े की बलि देनी पड़ेगी। यहीं क्षत्रियों की प्रथा है। इसके बाद महाराजा अग्रसेन ने कहा कि अगर मेरे कुल को बढ़ाने के लिए किसी की बलि देनी पड़े तो मैं ऐसा नहीं होने दूंगा।
- 18 नहीं, गोत्र साढ़े 17 ही कहलाते हैं: कन्हैया अपने संबोधन में आगे कहते हैं कि गोत्र 18 नहीं है, गोत्र साढ़े 17 ही कहलाते हैं। ऋषियों ने महाराजा अग्रसेन से कहा कि अगर बलि नहीं दोगे तो क्षत्रिय नहीं कहलाओगे। इसके बाद महाराजा ने इसका प्रावधान मांगा।
- 9 दिन दुर्गा- दुर्गा फिर बाद में मुर्गा: कन्हैया मित्तल ने आगे कहा कि सारी दुनिया 9 दिन दुर्गा-दुर्गा-दुर्गा करती है और जैसे ही नवरात्र खत्म होता है तो मुर्गा-मुर्गा करती है। नॉनवेज खाने को तैयार रहती है। मगर अग्रवंशियों का नियम है न नवरात्र में, न आगे, न पीछे। हम सब सात्विक भोजन करते हैं। खुद भी करते हैं भगवान को भी कराते हैं।

धाम में बना है मां लक्ष्मी शक्तिपीठ अग्रोहा धाम में माता लक्ष्मी और महाराजा अग्रसेन का विशाल शक्तिपीठ बना हुआ है। अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तम प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि करोड़ों रुपए की लागत से अग्रोहा धाम का सौंदर्यीकरण हो रहा है। 30 करोड़ रुपए की लागत से समाज के सहयोग से ऑडिटोरियम और म्यूजियम बन रहा है। देश भर में वैश्य समाज के हर व्यक्ति को अग्रोहा धाम से जोड़ा जाएगा।

अग्रोहा धाम मेले में मंच पर बैठे भजन गायक कन्हैया मित्तल और अभिनेता गजेंद्र चौहान।
महाराजा सूरजमल को लिख दिया था खान करीब 15 दिन पहले हरियाणा के कैथल में हुए एक कार्यक्रम में कन्हैया के फेसबुक पेज से महाराजा सूरजमल को सूरज खान लिख दिया था। इसके बाद जाट समाज के लोगों ने कन्हैया के पोस्टरों पर कालिख पोत दी थी।कार्यक्रम स्थल पर ताला जड़ दिया था। इसके बाद कन्हैया मित्तल ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि लाइव चलाने वाले लड़के से गलती हुई थी। उन्होंने इसे लेकर माफी भी मांगी थी।

