मनोज कुमार | रुद्रपुर, देवरिया1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हादसे में घायल युवक।
रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के रुद्रपुर-गौरी बाजार मार्ग पर गुरुवार मध्यरात्रि एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जंगल छपौली निवासी संजीव निषाद के रूप में हुई है।
यह घटना अमौनी के आगे एक पेट्रोल पंप के समीप हुई। जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात संजीव निषाद (पुत्र विजय निषाद) को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची और घायल संजीव को रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हल्का दरोगा राजेंद्र प्रसाद और श्री निवास हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
