जंगली हाथियों के एक झुंड ने लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के नगड़ा गांव में बीती रात भारी उत्पात मचाया। लगभग 15-16 हाथियों के इस दल ने खेतों में लगी करीब 10 एकड़ फसल को बर्बाद कर दिया और एक किसान के बैल को भी मार डाला। इस घटना में किसानों को क
.
हाथियों ने गांव के जलेश्वर साव के पोल्ट्री फार्म को तोड़ दिया। किसान तीरथ उर्फ प्रयाग साव के बैल को पटककर मार डाला गया। हेमंत साव, प्रेम साव, रविंद्र साव, मनोज साव, बाला साव, चौतरी साव, गोवर्धन साव और हरिचंद्र साव सहित कई किसानों की धान, फूलगोभी और मिर्च की फसलें पूरी तरह रौंद दी गईं।
टॉर्च और मशालों की मदद से हाथियों के झुंड को गांव से खदेड़ा
ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों के अचानक गांव में घुसने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। स्थानीय ग्रामीणों ने टॉर्च और मशालों की मदद से हाथियों के झुंड को गांव से खदेड़ा। हालांकि, ग्रामीणों ने वन विभाग की ओर से कोई मदद न मिलने की शिकायत की है।
किसानों का कहना है कि यदि वन विभाग समय पर हाथियों के झुंड को इस क्षेत्र से नहीं भगाता है, तो वे दोबारा लौटकर फसलों को बर्बाद कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पहले भी हाथियों ने कई बार फसलों को नुकसान पहुंचाया है। किसानों ने जिला प्रशासन और वन विभाग से फसल और पशुधन के नुकसान के लिए मुआवजे की मांग की है, साथ ही हाथियों को गांव से दूर भगाने के लिए स्थायी उपाय करने का आग्रह किया है।
