उदयपुर के गोवर्धन विलास थाने में पुलिस ने मोबाइल मालिकों को अपने चोरी हुए मोबाइल सौंपे।
उदयपुर पुलिस ने एक महीने के अंदर चोरी हुए मोबाइल खोज कर उनके मालिकों को सौंप दिए। पुलिस ने पूरे जिले में 307 चोरी हुए मोबाइल खोजकर संबंधितों को लौटाए है।
.
उदयपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) योगेश गोयल ने बताया कि जिले में सितंबर महीने में 307 मोबाइल के चोरी और गुमशुदगी की शिकायतें दर्ज हुई थी। रिकवर किए इन सभी मोबाइल की कीमत करीब 50 लाख रुपए से ज्यादा है।
पुलिस ने पुलिस थाना झाड़ोल, फलासिया, बाघपुरा, ओगणा ने 96, ऋषभदेव, खेरवाड़ा, पहाड़ा, कल्याणपुर, बावलवाड़ा, पाटिया थाने ने 10, वल्लभनगर, कानोड़, खेरोदा, भींडर थाने ने 8, मावली, डबोक, फतहनगर, घासा थाने ने 10 और कोटड़ा, बेकरिया, पानरवा, मांडवा पुलिस थाने ने 29 मोबाइल रिकवर किए।
उदयपुर पुलिस खोजे मोबाइल के साथ
इसी प्रकार सूरजपोल, प्रतापनगर, भूपालपुरा, हिरणमगरी, सवीना थाने ने 78, हाथीपोल, अंबामाता, घंटाघर, धानमंडी, बड़गांव, सुखेर थाने ने 47, गोवर्धनविलास, नाई, टीडी, सायरा, गोगुंदा, कुराबड़ थाने ने 29 मोबाइल खोजे।
आपका मोबाइल गुम जाए तो ये करें
पुलिस ने बताया कि मोबाइल खो जाने या चोरी होने पर सीईआईआर वेबसाइट पर ऑनलाइन शिकायत जरूर दर्ज कराएं। इससे मोबाइल ब्लॉक हो जाता है। ये शिकायत संबंधित थाने तक पहुंचती है। पुलिस मोबाइल के आईएमईआई नंबर से डिवाइस ट्रैस कर रिकवर करने की कार्रवाई करती है।

डिप्टी कार्यालय के अधीन थानों से खोजे गए मोबाइल की संख्या
