उमरिया जिले के सिविल लाइन चौकी क्षेत्र में एक युवक के साथ दर्जनभर युवकों ने मारपीट की। यह घटना भरौला पुलिया के पास हुई, जिसका वीडियो सोमवार को सामने आने के बाद सिविल लाइन पुलिस जांच में जुट गई है।
.
बताया जा रहा है कि यह घटना रविवार शाम की है। वायरल वीडियो में 10 से 12 युवक एक युवक को लात मारते और जमीन पर गिराकर डंडों से पीटते हुए दिख रहे हैं। पीड़ित युवक हाथ जोड़कर माफी मांगता भी नजर आ रहा है, लेकिन हमलावर उसे लगातार पीटते रहे।
तस्वीरें देखिए…


घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी हमलावर फरार हो चुके थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मारपीट करने वाले युवक ट्रक ड्राइवर या मजदूर हो सकते हैं। घटना स्थल के नजदीक ही एक वेयरहाउस है, जहां अक्सर ड्राइवर और मजदूर आते-जाते हैं।
सिविल लाइन चौकी प्रभारी बृज किशोर गर्ग ने बताया कि वीडियो के आधार पर हमलावर युवकों की तलाश की जा रही है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
