लंगर में हर उम्र के लोग सेवा देते नजर आए।
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व कल यानि बुधवार को मोतीझील प्रांगण में धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। सिख समाज के श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ आयोजन की व्यवस्था में जुटे हुए हैं।
.
भटि्टयों में चढ़ी बड़ी-बड़ी कढ़ाई।
मोतीझील परिसर में लंगर की तैयारियां मंगलवार सुबह से ही तेज हो गईं। बताया जा रहा है कि लगभग तीन लाख से अधिक श्रद्धालु लंगर छकने के लिए यहां पहुंचेंगे। बड़े-बड़े भगोनों में सब्जियां तैयार की जा रही हैं और भोजन वितरण की पूरी व्यवस्था की जा रही है।

लंगर में सेवा देने पहुंचे विकलांग सिख।
हर उम्र के लोग दे रहे सेवा
सेवा में महिलाएं, बच्चे और पुरुष सभी सिख श्रद्धालु बड़ी संख्या में योगदान दे रहे हैं। कोई रोटियां सेंक रहा है, कोई सब्जियां काट रहा है तो कोई लंगर स्थल की सफाई और सजावट में जुटा है।

लंगर में आटा सानने के लिए लगाई गई मशीन।
लंगर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि प्रकाश पर्व के अवसर पर भजन-कीर्तन, शब्द-संकीर्तन और गुरबाणी का पाठ भी होगा। पूरा परिसर श्रद्धा और भक्ति के माहौल में डूब जाएगा।

पूरी रात लंगर बनाने का किया जाएगा काम।

बड़े-बड़े भगोनों में बनाई जाएगी सब्जियां, पूरी रात भट्टी जलेंगी।

बड़ी संख्या में सेवा देने वाले लोग पहुंचे।
