मुख्य बातें

गयाजी के टिकारी विधानसभा में आज नीतीश कुमार की जनसभा: एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में वोट अपील करेंगे, कांग्रेस प्रत्याशी मोहन श्रीवास्तव भी करेंगे रोड शो – Gaya News

गयाजी के टिकारी विधानसभा में आज नीतीश कुमार की जनसभा:  एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में वोट अपील करेंगे, कांग्रेस प्रत्याशी मोहन श्रीवास्तव भी करेंगे रोड शो – Gaya News

गयाजी। सेकेंड फेज के तहत जिले में 11 नवम्बर को होने वाले मतदान को लेकर चुनाव प्रचार का रविवार अंतिम दिन है। इस अंतिम दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनावी सभा को संबोधित करने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री की चुनावी सभा टिकारी के मकपा में होगी। मकपा टिकारी-कसपा

.

सभा को सफल बनाने के लिए एनडीए के सभी घटक दल जुटे हैं। वहीं पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा के ख्याल मुस्तैद है। दावा किया जा रहा है कि इस सभा टिकारी विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। एनडीए की ओर से बड़ी संख्या में लोगों में न्योता दिया जा रहा है। शनिवार को भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिले के दो विधानसभा इमामगंज व बेलागंज में चुनावी सभा को संबोधित किया था। टिकारी में नीतीश कुमार एनडीए से हम के प्रत्याशी अनिल कुमार के लिए क्षेत्र की जनता से वोट मांगेंगे।

गयाजी में कांग्रेस प्रत्याशी मोहन श्रीवास्तव करेंगे रोड शो

वहीं दूसरी ओर गयाजी नगर सीट से महागठबंधन से कांग्रेस के प्रत्याशी मोहन श्रीवास्तव रोड शो करेंगे। रोड शो पूरे शहर में प्रस्तावित है। खास बात यह है कि रोड शो सुबह से लेकर शाम तक चलेगा। हालांकि कांग्रेसी खेमा द्वारा यह मौखिक प्रचार किया गया है कि रोड शो में प्रियंका वाड्रा होंगी, लेकिन कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया पर जारी पोस्टर में प्रियंका वाड्रा का नाम नहीं है।

रोड शो का नेतृत्व कौन बड़े नेता कर रहे हैं। इस बात का भी उल्लेख नहीं किया गया है जबकि रोड शो की तैयारी पुरजोर तरीके से की जा रही है। शाम के बाद चुनाव प्रचार का पहिया थम जाएगा। शाम के बाद केवल प्रत्याशी घर घर जाकर अपने पक्ष में जनता से मिल सकेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *