मुख्य बातें

पहली बार एक गीत में राज्य की 9 भाषाएं, 115 कलाकार व 25 लोकेशन… 12 मिनट का ‘झारखंड एंथम’ 11 को होगा रिलीज – Ranchi News

पहली बार एक गीत में राज्य की 9 भाषाएं, 115 कलाकार व 25 लोकेशन… 12 मिनट का ‘झारखंड एंथम’ 11 को होगा रिलीज – Ranchi News

सातो रंगे सजल हमर प्यारा रे प्यारा झारखंड चायरो दने कतई सुंदर लागेला हमर झारखंड रीत सुंदर प्रीत सुंदर हीया कर बोली भाषा लागे कोनो गीत हो

.

गोरी मन चलयना तो लागे कोनो नृत

नदी नाला बन पतरा खेती बारी हरा-भरा भरल पुरल हमर झारखंड …

लाल पाड़ साड़ी, पढ़िया कुर्ता, बीरू गमछा, कुखना जैकेट सहित झारखंड भर के पारंपरिक कपड़ों में सजे-धजे दो-चार-दस नहीं बल्कि 115 जाने-माने कलाकार राज्य के 25वें स्थापना दिवस को यादगार बनाने के लिए शूटिंग कर रहे हैं। रांची के हारीबाग, दशम फॉल, हुंडरू फॉल, पतरातू घाटी, ओरमांझी पार्क, सिकिदरी घाटी, खूंटी के डोम्बारी बुरु, नकटा पहाड़, खलारी सहित 25 विभिन्न लोकेशन में इसकी शूटिंग हो रही है। ऐसा पहली बार है कि झारखंड में बने किसी एक गीत में एक साथ कलाकारों की सेंचुरी दिखेगी। इस एंथम के डायरेक्टर विवेक नायक ने बताया कि महीने भर से इसकी तैयारी कर रहा हूं। इतने सारे कलाकारों को एक मंच पर लाना बहुत कठिन था। अब जब यह गाना कम्प्लीट हुआ तो लग रहा है कि मैंने माइलस्टोन खड़ा कर दिया।

झूमर, छऊ, पाइका में झूमेंगे सभी

झारखंड के जितने भी प्रसिद्ध डांस फॉर्म हैं जैसे- छऊ, पाइका, मरदाना झूमर, नागपुरी, उरांव, मुंडारी, संथाली सब तरह का डांस दिखाया गया है। इस गाने को गिरिराज नागपुरी यू ट्यूब चैनल को प्रोड्यूसर मुकेश गिरी (रिंकू) ने बनाया है। इसको डायरेक्ट किया है विवेक नायक ने। पिक्चराइजेशन जोसेफ पूर्ति का है। झारखंड के इतिहास में इतना बड़ा गाना आज तक नहीं बना है। गाना 12 मिनट लम्बा है। गाना गिरिराज नागपुरी यू ट्यूब चैनल पर 11 नवम्बर को रिलीज होगा। इसका प्रीमियर शो जेडी सिनेमा हॉल में होगा।

पद्मश्री मधु मंसूरी भी दिखेंगे

इस गीत को गाने वाले कलाकारों में पवन रॉय, मोनिका मुंडू, ज्योति साहू, विवेक नायक, नितेश कच्छप, रविकांत भगत, मनोज देहाती, कुमार सावन, सुखराम पाहन, बिपिन बारला, तरुण कुल्लू, बिनय कुमार, संजय नायक, शैलेश कुमार महतो, बाया हो, जितेंद्र लोहारा सहित झारखंड के लीजेंड पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख ने अपनी आवाज दी है। मांदर सम्राट मनपुरन नायक जी की कलाकारी भी नजर आएगी।

ये कलाकार करेंगे एक्टिंग… पद्मश्री मधुमंसूरी हंसमुख, रमन गुप्ता, दिनेश देवा, सनी सिंह, दीपक सिन्हा, सतीश शाहदेव, कैलाश शिवानी, राजू तिर्की, बिनोद महली, वर्षा लकड़ा, विवेक नायक, नितेश कच्छप, आशीष तिग्गा, पवन रॉय, पंकज राय, मोनिका मुंडू, ज्योति साहू, रविकांत भगत, रिंकू लोहरा, सुरेंद्र कुजूर, अमन कुजूर, चांदनी बड़ाइक, प्रिया वर्मा, अंकिता भेंगरा, मनिता राज, रॉबिन सोय भूषण नायक, लखन सोरेन, जितेंद्र लोहरा, अजय मुंडा, सुखराम पहान, बिपिन बारला, तरुण कुल्लू, डैनिश, बाया हो, शैलेश कुमार महतो आदि।

झारखंड एंथम गीत का संगीत निपेन डेम्टा ओर विवेक नायक ने दिया है। वहीं इस गीत को मंगल करमाली ने लिखा है। पहली बार झारखंड में मान्यता प्राप्त 5 जनजातीय और 4 क्षेत्रीय भाषाओं कुड़ुख, संथाली, मुंडारी, हो, खड़िया, नागपुरी, खोरठा, कुड़माली और पंचपरगनिया का इस्तेमाल हुआ है।

9 भाषाओं का हुआ है इस्तेमाल

सांस्कृतिक झलक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *