मुख्य बातें

अंबाला पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी: 16.71 करोड़ की खेल परियोजनाओं का किया शिलान्यास; बोले-खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा – Ambala News

अंबाला पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी:  16.71 करोड़ की खेल परियोजनाओं का किया शिलान्यास; बोले-खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा – Ambala News


बड़ागढ़ में हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान और फोरलेन सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक का शिलान्यास करते हुए सीएम सैनी।

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा है कि खेल युवाओं की ऊर्जा को सही रास्ते पर ले जाता है। जब युवा मैदान में दौड़ते हैं, तो वे नशे से दूर रहते हैं और अनुशासन के साथ देश को बनाने में मदद करते हैं। सीएम सैनी ने यह बात अंबाला जिले के गांव बड़ागढ़ में

.

सीएम ने बड़ागढ़ में 16 करोड़ 71 लाख रुपए की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान और फोरलेन सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक का शिलान्यास भी किया। उन्होंने अक्टूबर में यूथ एशियन गेम्स में रजत पदक जीतने वाली बॉक्सर हरनूर कौर को सम्मानित किया।

सीएम सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सही कहा है कि जो खिलाड़ी मैदान में अपना सर्वश्रेष्ठ देता है, वही जीवन में भी आगे बढ़ता है। हरियाणा के खिलाड़ियों ने इस बात को सच करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी ओलिंपिक, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल और राष्ट्रीय चैंपियनशिप में देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

बॉक्सर हरनूर कौर को सम्मानित करते सीएम सैनी।

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ठीक ही कहा है, मैदान में जो खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ देता है, वही जीवन में भी सदैव सबसे आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री की इस बात को अपने जीवन में लागू करके दिखाया है। हमारी धरती सदियों से वीरों, खिलाड़ियों और कर्म योगियों की भूमि रही है। ओलिंपिक, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल या राष्ट्रीय चैम्पियनशिप, हर जगह हरियाणा के बेटे-बेटियों ने देश का नाम रोशन किया है। इसके लिए प्रदेश के खिलाड़ी बधाई के पात्र हैं।

राज्य में 3 राज्य स्तरीय खेल परिसर- सीएम

सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस फोर लेन सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक के निर्माण से एथलेटिक्स जैसे मूलभूत खेलों को भी नई दिशा मिलेगी। हर खेल की शुरुआत दौड़ से होती है, और जब दौड़ की शुरुआत आधुनिक ट्रैक से होगी, तो उसके परिणाम भी विश्वस्तरीय होंगे।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य में 3 राज्य स्तरीय खेल परिसर, 21 जिला स्तरीय खेल स्टेडियम, 25 उपमंडल स्टेडियम, 163 राजीव गांधी ग्रामीण खेल परिसर, 245 ग्रामीण स्टेडियम, 10 स्विमिंग पूल, 11 सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक, 14 हॉकी एस्ट्रो-टर्फ और 2 फुटबॉल सिंथेटिक सतह और 9 बहुउद्देशीय हॉल उपलब्ध हैं। इसके अलावा, राई, सोनीपत में हरियाणा खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है।

सभा को संबोधित करते हुए सीएम नायब सिंह सैनी।

सभा को संबोधित करते हुए सीएम नायब सिंह सैनी।

खेल नर्सरियों की बढ़ाई संख्या- सीएम

सीएम ने कहा कि सरकार ने बचपन से ही खिलाड़ियों को तराशने के लिए प्रदेश में खेल नर्सरियां खोली हुई हैं। प्रदेश में खेल नर्सरियों की संख्या 1,500 से बढ़ाकर 2 हजार की गई हैं। इन नर्सरियों में 8 से 14 वर्ष की आयु के खिलाड़ियों को 1500 रुपए तथा 15 से 19 वर्ष की आयु के उभरते खिलाड़ियों को 2 हजार रुपए प्रति माह दिए जाते हैं। यहीं नहीं खेल नर्सरी प्रशिक्षकों को 25 हजार रुपए तक मानदेय भी दिया जा रहा है।

खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा

सीएम सैनी ने खेल उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पेरिस ओलिंपिक 2024 में देश के खिलाड़ियों द्वारा जीते गए 6 में से 5 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते। एशियाई खेलों में भी प्रदेश का प्रदर्शन बड़ा ही सराहनीय रहा है। हांग्जो एशियाई खेल 2022 में, देश के 111 पदकों में से 28 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते। उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में भी हरियाणा के खिलाड़ियों का हमेशा दबदबा रहा। यह उपलब्धियां हरियाणा की दूरदर्शी खेल नीतियों का परिणाम हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *