मुख्य बातें

चित्तौड़गढ़ में फिर चढ़ा पारा, दिन में बढ़ी गर्माहट: मौसम विभाग का अनुमान – नवंबर के आखिरी सप्ताह में बढ़ेगी सर्दी की रफ्तार – Chittorgarh News

चित्तौड़गढ़ में फिर चढ़ा पारा, दिन में बढ़ी गर्माहट:  मौसम विभाग का अनुमान – नवंबर के आखिरी सप्ताह में बढ़ेगी सर्दी की रफ्तार – Chittorgarh News


चित्तौड़गढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। पिछले 24 घंटे में शहर के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिन के समय धूप तेज हो गई है, जिससे हल्की गर्मी का अहसास होने लगा है, जबकि रात के समय ठंड का असर अब भी जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि फि

.

पिछले 24 घंटे में तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज हुई

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में चित्तौड़गढ़ के अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मंगलवार को यह क्रमशः 30 डिग्री और 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा था। यानी तापमान में बहुत ज्यादा फर्क नहीं है, लेकिन दोपहर के समय इसकी गर्माहट महसूस की जा सकती है।

48 घंटे में उतार-चढ़ाव, दोपहर में धूप तेज महसूस हुई

अगर पिछले 48 घंटे के आंकड़े देखें तो अधिकतम तापमान में कुल 0.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बुधवार की दोपहर को गर्माहट पहले से ज्यादा महसूस हुई। दोपहर में फिर से धूप हल्की चुभने लगी है, जबकि रात के समय ठंड अब भी बरकरार है। दिन और रात के तापमान में यह अंतर लोगों को अब साफ महसूस होने लगा है।

अब धूप भी हल्की चुभने लगी है।

मौसम विभाग ने जताई साफ और शुष्क मौसम की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि अगले एक हफ्ते तक आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा। तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव जरूर रहेगा, लेकिन फिलहाल बारिश या बादलों के कोई संकेत नहीं हैं। विभाग का कहना है कि नवंबर के आखिरी सप्ताह में तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और ठंड अपने पूरे असर में होगी।

नवंबर के आखिरी सप्ताह में बढ़ेगी सर्दी का असर

मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर के मध्य में दिन और रात के तापमान में अंतर रहना सामान्य बात है। जैसे-जैसे महीना आगे बढ़ेगा, रातों में ठंड का असर बढ़ता जाएगा। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि महीने के अंत तक तापमान में तेजी से गिरावट होगी और सुबह-शाम को कोहरा भी नजर आने लगेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *