मुख्य बातें

पंचकूला में बिल्डर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा: सुरक्षित बताकर बेचे फ्लैट, दीवारों में आई दरार, बालकनी से गिर रहे पत्थर – Panchkula News

पंचकूला में बिल्डर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा:  सुरक्षित बताकर बेचे फ्लैट, दीवारों में आई दरार, बालकनी से गिर रहे पत्थर – Panchkula News

पंचकूला में पुलिस ने झूठ बोलकर फ्लैट बेचने वाले बिल्डर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बिल्डर के कंपनी के 4 लोगों को केस में आरोपी बनाया है। पुलिस ने केस उस समय दर्ज किया है, जब ग्रीवेंस की मीटिंग होनी है। क्योंकि यह मुद्दा पिछली बार ग्रीवें

.

ग्रीवेंस कमेटी मीटिंग में निशांत मित्तल, गीतांजलि गुप्ता, नवनीत सहरावत, पूनम सिंह, गौरव जैन, नेहा गोयल, अमित गोयल और सरिता गोयल ने शिकायत देते हुए बताया था कि उन्हें बिल्डर ने फ्लैट को सुरक्षित बताते हुए बेचा था। लेकिन अब उनकी स्टिल्ट पार्किंग में फर्श धंसा हुआ, चौथी मंजिल की बालकनी से ग्रेनाइट का गिरना, बच्चों के वॉशरूम में टूटी हुई छत, व्यापक रिसाव और बेसमेंट में पानी का प्रवेश हो रहा है।

ग्रीवेंस मीटिंग से पहले FIR

मंत्री ने समस्या सुनते ही तुरंत एफआईआर करवाने के निर्देश दिए। लेकिन करीब एक माह तक पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। लेकिन अब ग्रीवेंस कमेटी की मीटिंग से एक दिन पहले पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने अब माघीराम बंसल, बरूण बंसल, जानिश बंसल और कमलेश बंसल के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने धाराओं में मामला दर्ज हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *