पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की रात हुए एक सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या गुरुवार को तीन हो गई। दो युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। जबकि एक ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। जपला जाने वाली मुख्य मार्ग पर खेंद्रा गांव के
.
इस दुर्घटना में दोनों बाइकों के चालक सहित तीन व्यक्तियों की मौत हुई। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। एक बाइक पर तीन और एक पर एक व्यक्ति सवार थे। रात में घायल युवक को अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर में प्राथमिक उपचार दिया गया था। इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच रेफर कर दिया गया।
पोस्टमॉर्टम के बाद मृतकों के शव गुरुवार को परिजनों को सौंप दिया गया। मृतकों की पहचान पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के गुरहा निवासी राजकुमार पासी के पुत्र रमेश पासी हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के देवरीकला निवासी राजकुमार चौधरी के पुत्र मनोज कुमार चौधरी और जोखू चौधरी के बेटे बसंत चौधरी के रूप में हुई है।
मनोज और बसंत की मौत घटना वाले रात ही हो गई थी। रमेश पासी एक ट्रैक्टर एजेंसी में कार्यरत थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रमेश एजेंसी के काम से हुसैनाबाद से छतरपुर की ओर लौट रहे थे। वहीं, मनोज चौधरी, बसंत चौधरी और हुसैनाबाद के उर्दवार निवासी राजेंद्र रजवार छतरपुर से हुसैनाबाद की दिशा में जा रहे थे। ये तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। इस हादसे में राजेंद्र रजवार गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
