पंचकूला पुलिसकर्मी बुजुर्ग महिला को परिवार से मिलवाते हुए ।
पंचकूला में पिंजौर पुलिस ने मोहाली के डेराबस्सी क्षेत्र की 84 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित उनके परिजनों से मिलवाया। मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला बीती रात रास्ता भटककर पिंजौर क्षेत्र में पहुंच गई थीं और अपने घर या परिवार से जुड़ा कोई भी विवरण बताने
.
मामले की जानकारी मिलते ही पिंजौर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बच्चू सिंह ने महिला को संरक्षण में लेकर थाना पहुंचाया और उसकी पहचान जानने का प्रयास किया। महिला द्वारा कुछ भी न बता पाने पर सब इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह ने उसकी तस्वीर और जानकारी सभी वॉट्सऐप ग्रुप, स्थानीय नेटवर्क और पुलिस चैनलों में साझा की।
रात साढ़े 10 बजे थाने पहुंचे परिजन
पुलिस की त्वरित कार्रवाई का सकारात्मक परिणाम सामने आया और जानकारी कुछ ही देर में महिला के डेराबस्सी स्थित परिजनों तक पहुंच गई। परिजन उसी रात करीब 10:30 बजे पिंजौर थाने पहुंचे, जहां औपचारिक सत्यापन के बाद पुलिस ने बुजुर्ग महिला को सुरक्षित उन्हें सौंप दिया।
