टोंक में पांच हजार से दस हजार की आबादी वाले 17 गांवों डबल सीसी रोड बनेंगे।
टोंक जिलें में 17 ग्राम पंचायत मुख्यालय पर 1 से 2 किलोमीटर लंबाई के अटल पथ (डबल रोड) स्वीकृत किए है। इनकी कीमत एक से दो करोड़ रुपए है। राज्य सरकार की ओर से 2011 की गणना के अनुसार 5 से 10 हजार की ग्राम पंचायतों में बनाई जाएगी।
.
सार्वजनिक निर्माण विभाग के SE एचएल मीणा ने बताया कि मालपुरा विधानसभा क्षेत्र में चांदसेन पंचायत मुख्यालय पर श्रवन कुमार के मकान से पंचायत के सामने होते हुए केनरा बैंक तक, लावा ग्राम में सीताराम जाट के मकान से सोड़ा दरवाजा वाया तेजा जी चौक, नगर ग्राम पंचायत में एमडीआर 305 से एमडीआर 308 तक,पचेवर ग्राम में सरकारी स्कूल से आंगनबाड़ी तक, टोरडी में पंचायत भवन से एमडीआर 310 तक,बृजलाल नगर में नानू लाल जी से युवराज जी के मकान तक सीसी रोड़ बनेंगे।
इसी तरह देवली- उनियारा विधानसभा क्षेत्र की बनेठा पंचायत मुख्यालय पर डिकोलिया- बनेठा रोड पर बनेठा के मुख्य सड़क पर, अलीगढ़ कस्बे की मुख्य सड़क पर, सोप से महुआ देवली रोड सरकारी अस्पताल तक, देवली गांव में सीएचसी से आयुर्वेदिक अस्पताल तक, नासिरदा में पुलिस स्टेशन से बस स्टैंड तक मुख्य मार्ग पर, राजमहल में मुख्य मार्ग किमी 12/300 से 12/800 तक, थांवला ग्राम पंचायत भवन से थांवला डलवासा रोड तक, नगर फोर्ट एस एच-34 ए से अटल सेवा केंद्र नगरफोर्ट तक, आवां के मुख्य मार्ग किमी 63/500 से 64/0 पर अटल प्रकृति पथ का निर्माण कार्य होगा।
इसके अलावा निवाई पीपलू विधानसभा क्षेत्र झिलाई में झिलाई से यादव गोपालपुरा वाया तालाब की पाल तक, निवाई ग्रामीण सीसी रोड निर्माण कार्य एन एच 52 से कैरोद गांव बीटी रोड तक वाया रैगरों की ढाणी एवं खानियों की ढाणी तक सीसी सड़क निर्माण कार्य होगा।
