मुख्य बातें

युवक कांग्रेस ने राज्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की: गांजा तस्करी में मंत्री के भाई की गिरफ्तारी पर घेरा, पुतला फूंकने के प्रयास में कार्यकर्ता नाले में गिरा – Satna News


सतना में मंगलवार को युवक कांग्रेस ने नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन इसलिए हुआ क्योंकि मंत्री के भाई पर गांजा तस्करी का आरोप लगा है। कार्यकर्ता सिविल लाइन चौक पर बड़ी संख्या में जुटे और सरकार व

.

राज्यमंत्री के इस्तीफे की बात कही युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना दिया और राज्यमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की। इसी दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने मंत्री का पुतला जलाने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने तुरंत रोक लिया। इसके चलते कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झड़प भी हुई। जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाया, तो भागते समय एक युवक नाले में गिर गया, हालांकि उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई।

स्वतंत्र मिश्रा ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक ओर भाजपा सरकार नशामुक्ति अभियान चला रही है, वहीं मंत्री के रिश्तेदार पर ही गांजा ले जाने का आरोप लगा है। इसलिए मंत्री को इस मामले में तत्काल पद छोड़ देना चाहिए।

यह मामला रविवार रात का है। रामपुर बाघेलान थाना पुलिस ने मरौहा गांव में पंकज सिंह के घर छापा मारकर 46 किलो गांजा बरामद किया था। पूछताछ में पंकज ने बताया कि यह गांजा प्रतिमा बागरी के भाई अनिल बागरी और बहनोई शैलेंद्र सिंह का है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

देखें प्रदर्शन के दौरान की तस्वीरें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *