करनाल में मीडिया से बात करतीं साध्वी डॉ. प्राची।
करनाल में कुछ समय के लिए रुकीं विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी डा. प्राची ने शनिवार को महिला तस्करी, लव जिहाद, जनसंख्या असंतुलन और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर तीखे सवाल उठाए। उन्होंने देश में सामाजिक संतुलन, धार्मिक समानता और कानून की एकरूपता
.
मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने हालिया घटनाओं, राजनीतिक दलों की भूमिका और युवतियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। उन्होंने बाबरी मस्जिद के मुद्दे पर नाराजगी जताई और कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला। साथ ही उन्होंने हिंदुओं के अस्तित्व और जनसंख्या पर चिंता जताई।
विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की कार्यकर्ता साध्वी डॉ. प्राची हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में आयोजित आरएसएस के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जा रही थीं। इसी दौरान वे कुछ देर के लिए करनाल में रुकीं।
बाबरी मस्जिद के मुद्दे पर जताई नाराजगी
साध्वी डॉ. प्राची ने पश्चिम बंगाल में टीएससी के विधायक हुमायू द्वारा 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद की नींव रखे जाने के दावे पर कड़ा एतराज जताया। कहा कि बाबर को चोर, लुटेरा और आतंकी बताते हुए उसके नाम पर हिंदुस्तान में मस्जिद बनाना शर्मनाक है। उनका कहना था कि देश में शौचालय और मूत्रालय हो सकते हैं, लेकिन बाबरी मस्जिद नहीं होनी चाहिए।
दिल्ली ब्लास्ट और कट्टरता पर टिप्पणी
दिल्ली में हुए ब्लास्ट के मामले पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पहले यह कहा जाता था कि अनपढ़ या अंगूठाछाप लोग आतंकी घटनाओं में शामिल होते हैं, लेकिन अब पढ़े-लिखे लोग और डॉक्टर तक ऐसी घटनाओं में सामने आ रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदुओं को काफिर कहकर उनकी हत्या को जायज ठहराया जाता है और यह शिक्षा उन्हें दी जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार मदरसों को अरबों रुपए दे रही है और कर हिंदू भर रहा है जबकि सुविधाएं मुस्लिम ले रहे हैं।
हिंदुओं के अस्तित्व और जनसंख्या पर चिंता
साध्वी ने कहा कि मीडिया उनके बयानों को विवादित बताएगा, लेकिन वे सच बोलती हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि हिंदू आखिर जाएं तो कहां जाएं। पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 56 देश मुस्लिमों के हैं, लेकिन हिंदुओं के पास सिर्फ हिंदुस्तान है। उन्होंने गजवा-ए-हिंद जैसे नारों पर भी चिंता जताई।
उन्होंने कहा कि देश के विभाजन के समय मुस्लिम आबादी 6 प्रतिशत थी, जो आज बढ़कर 30 प्रतिशत हो चुकी है। वहीं, पाकिस्तान में हिंदू 6 प्रतिशत थे, जो अब घटकर 1 प्रतिशत रह गए हैं। इसी आधार पर उन्होंने हिंदुओं से एकजुट रहने की अपील की।
2025 का भारत और सख्त रुख की बात
साध्वी डॉ. प्राची ने कहा कि यह 2025 का भारत है, जो किसी को छेड़ता नहीं है, लेकिन अगर कोई छेड़ेगा तो छोड़ेगा भी नहीं। उन्होंने कहा कि देश अब पहले जैसा नहीं रहा और आत्मरक्षा के लिए सख्त रुख अपनाने की जरूरत है।
कांग्रेस पर बोला तीखा हमला
कांग्रेस की दिल्ली में होने वाली वोट चोर-गद्दी छोड़ रैली के सवाल पर उन्होंने कांग्रेस और नेहरू खानदान पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सबसे पहले वोट चोर नेहरू खानदान है। वल्लभ भाई पटेल को 13 वोट मिलने और नेहरू को एक वोट मिलने का जिक्र करते हुए उन्होंने सवाल उठाया कि नेहरू प्रधानमंत्री कैसे बने। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते-करते विदेशों में जाकर भी हिंदुस्तान का विरोध करते हैं।
करनाल में पहुंची साध्वी डा. प्राची
जनसंख्या नियंत्रण और एक कानून की मांग
साध्वी ने कहा कि पिछले 70 सालों से कांग्रेस का प्रयास रहा है कि हिंदुओं की संख्या कम की जाए। उन्होंने ‘हम दो हमारे दो’ के नारे का जिक्र करते हुए कहा कि हिंदू इसे अपनाकर अब दो से एक पर आ गए हैं, जबकि दूसरी ओर जनसंख्या बढ़ाई जा रही है।
उन्होंने या तो हिंदुओं से अपनी संख्या बढ़ाने की अपील की या फिर सभी के लिए दो बच्चों का कानून लागू करने की मांग रखी। साथ ही सवाल उठाया कि जब हिंदुस्तान एक है तो कानून और धार्मिक शिक्षा अलग-अलग क्यों हो।
लव जिहाद और महिला तस्करी पर गंभीर आरोप
साध्वी डॉ. प्राची ने कहा कि सरकार अपना काम कर रही है, लेकिन माता-पिता की भी जिम्मेदारी है कि वे अपनी बेटियों पर ध्यान दें। उन्होंने आरोप लगाया कि कच्ची उम्र में बच्चियों को लव जिहाद में फंसाया जाता है। उन्होंने बेटियों को झांसी की रानी की कहानियां सुनाने की बात कही और रील्स बनाने की प्रवृत्ति पर भी सवाल उठाए।

करनाल में पहुंची साध्वी डा. प्राची
लाखों लड़कियां हो जाती है गायब
उन्होंने दावा किया कि अलग-अलग राज्यों से लाखों लड़कियां गायब हो रही हैं। यह आंकड़े सरकारी बताए गए। कहीं मानव तस्करी हो रही है तो कहीं लव जिहाद में बच्चियां फंसाई जा रही हैं। उन्होंने विदेशों से फंडिंग होने का आरोप लगाते हुए कहा कि ब्राह्मण की लड़की के लिए 7 लाख, क्षत्रिय की लड़की के लिए 5 लाख और वैश्य की लड़की के लिए 3 लाख रुपए दिए जाते हैं।
देश के नेतृत्व पर जताया भरोसा
साध्वी ने कहा कि देश वैश्विक शक्ति बनने की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बीते 70 सालों में जो गड्ढे खोदे गए थे, उन्हें भरने में समय लगता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और एनएसए अजीत डोबाल का जिक्र करते हुए कहा कि ये तीनों मिलकर राष्ट्रहित में काम कर रहे हैं और यह उनकी व्यक्तिगत सोच है।
