मुख्य बातें

संसद के बाहर धरने पर बैठे MP दीपेंद्र हुड्डा: बोले-कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए हरियाणा को बनाए को-होस्ट, अहमदाबाद का किया चयन – Rohtak News

संसद के बाहर धरने पर बैठे MP दीपेंद्र हुड्डा:  बोले-कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए हरियाणा को बनाए को-होस्ट, अहमदाबाद का किया चयन – Rohtak News


संसद के बाहर धरना देकर नारेबाजी करते हुए सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा।

रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने संसद के बाहर कॉमनवेल्थ 2030 गेम्स हरियाणा में करवाने या को-होस्ट बनाने की मांग को लेकर संसद के बाहर साथी सांसदों के साथ धरना दिया। दीपेंद्र ने कहा कि हरियाणा के साथ भाजपा ने भेदभाव किया है, जिसके कारण ख

.

सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार ने पहले ही खेल बजट में हरियाणा के साथ भेदभाव करते हुए देश में सबसे कम बजट आवंटित किया है। जबकि कॉमनवेल्थ, एशियाई और ओलिंपिक में 50 प्रतिशत मेडल अकेले हरियाणा के खिलाड़ियों के हैं। खेल सुविधाओं को बढ़ाने की बजाय हरियाणा की अनदेखी की जा रही है।

संसद के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा।

कॉमनवेल्थ के लिए अहमदाबाद का किया चयन सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आज कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए राज्य का चयन किया जाना था कि किस राज्य में खेल करवाए जाए। भाजपा ने इसके लिए गुजरात के अहमदाबाद का चयन किया और अब सारा खेल बजट गुजरात में खर्च किया जाएगा। हजारों करोड़ रुपए खर्च करके खेल सुविधाओं में विकास किया जाएगा।

हरियाणा के खेल ढांचे की हो चुकी दुर्दशा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा के खेल ढांचे की दुर्दशा के कारण खिलाड़ी हादसे का शिकार हो रहे है। दूसरी तरफ खेलो इंडिया में सबसे कम बजट हरियाणा को दिया गया। अगर कॉमनवेल्थ खेल हरियाणा में करवाए जाएं तो खेल सुविधाओं में विकास होगा और हरियाणा के खिलाड़ी दोगुना मेडल देश की झोली में डाल सकते है।

हरियाणा में करवाए कॉमनवेल्थ खेल सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने मांगा की कि कॉमनेवल्थ गेम्स हरियाणा में करवाए जाए। अगर हरियाणा को होस्ट नहीं तो को-होस्ट बनाया जाए, ताकि हरियाणा में भी खेल बजट निवेश हो सके। खेल सुविधाएं बढ़ेगी तो हरियाणा के खिलाड़ी मेडल लाकर देश की झोली में डालने का काम करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *