नगर निगम और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर निगम प्रशासन गंभीर है। मंगलवार को नगर निगम प्रशासक सुशांत गौरव के नेतृत्व में निगम की एक टीम ने शहर के विभिन्न अतिक्रमित क्षेत्रों का जायजा लिया। टीम ने शहर के सभी वार्डों में निगम की भूमि एवं अन्य संपत्तिय
.
नगर निगम का लक्ष्य शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विकास योजनाओं को सुनियोजित और प्रभावी रूप से लागू करना है। निरीक्षण के क्रम में वार्ड-52, में हटिया निगम की संपत्ति पर अवैध कब्जा पाया गया, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को अनाधिकृत कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया। आसपास की भूमि की मापी कर अतिक्रमण के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
अवैध कब्जा या अतिक्रमण हो तो निगम को सूचना देते रहें
प्रशासक की पहल पर निगम के सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए गौरव दिवस का आयोजन किया गया। उन्होंने अपील की कि यदि उनके संज्ञान में निगम स्वामित्व की भूमि, भवन अथवा अन्य संपत्तियों पर किसी प्रकार का कब्जा, अवैध हस्तांतरण या अन्य अनियमितता हो, तो उसकी जानकारी निगम को अवश्य साझा करें।
