मुख्य बातें

कुरुक्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर के 27 लाख ठगे: मेटा-एफ कंपनी में लगाए पैसे; 4 प्रतिशत ब्याज का लालच दिया, दोस्त-रिश्तेदार भी फंसाए – Kurukshetra News

कुरुक्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर के 27 लाख ठगे:  मेटा-एफ कंपनी में लगाए पैसे; 4 प्रतिशत ब्याज का लालच दिया, दोस्त-रिश्तेदार भी फंसाए – Kurukshetra News


कंपनी के प्रोजेक्ट के बारे में बताता आरोपी।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में मेटा-एफ प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के एक और फाइनेंशियल स्कैम का खुलासा हुआ। कंपनी ऑनर्स ने दिल्ली के प्रॉपर्टी डीलर को 4 प्रतिशत ब्याज का झांसा देकर 27 लाख रुपए हड़प लिए। डीलर ने उसके जरिए ऑनर्स पर उसके रिश्तेदार और दोस्तों से भ

.

सुशील गोयल निवासी विजय विहार न्यू दिल्ली ने बताया कि उसके साढू ने साल 2023 में कंपनी ऑनर्स रामशरण भारद्वाज और गौरव राणा से मिलवाया। दोनों ने कंपनी के प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट, शेयर मार्केट, ब्रोकरेज, क्रिप्टो ट्रेडिंग, कंस्ट्रक्शन और माइनिंग जैसे कारोबार का जिक्र किया।

ब्याज का लालच दिया

उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी कंपनी में 48 महीने के फिक्स्ड डिपॉजिट में पैसे इन्वेस्ट करने पर हर महीने 4-5 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। मूल राशि भी समय पर लौटाई जाएगी। उसे उनकी बातों पर विश्वास हो गया। उसके साढू ने भी कंपनी में पैसे लगा रखे थे।

कुरुक्षेत्र में मेटा-एफ कंपनी का दफ्तर।

पत्नी-मां और बेटी के पैसे लगाए

विश्वास करके उसने अपनी पत्नी के 5 लाख, मां के 10 लाख, खुद के 10 लाख और बेटी छवि के 2 लाख रुपए लेकर कुल 27 लाख रुपए कैश और बैंक के जरिए ट्रांसफर कर दिए। शुरुआत में कंपनी की ओर से उनको ब्याज दिया।

जून में बनाए बहाने

जून 2024 के बाद आरोपी बहाने बनने लगे। उसने अपनी मूल राशि वापस मांगी तो उसमें भी आरोपी टालमटोल करने लगे। आरोपी अपना फोन बंद रखने लगे। वह अपने साढू को लेकर उनके कुरुक्षेत्र, चीका तथा करनाल के दफ्तर पर पहुंचा तो दफ्तरों पर ताले हुए थे।

दोस्त-रिश्तेदारों से 3 करोड़ ठगे

आरोपियों ने उसके जरिए उसके रिश्तेदार और दोस्त अजय जैन, नीता जैन, राजेश जैन, विजय जैन, संतोष गोयल, आंसू बंसल, कमल बंसल, अंकित और अन्य से करीब 3 करोड़ रुपए इन्वेस्ट करवाए। आरोपियों ने कैथल के कलायत में प्रॉपर्टी होने की गारंटी देकर उनको जोड़ा था।

कंपनी के डॉक्यूमेंट फेक

उन्होंने कंपनी के डॉक्यूमेंट की जांच कराई तो पता चला कि सब कुछ फेक है। आरोपी उनको कंपनी के प्रोग्राम में बुलाकर तरह-तरह के प्रोजेक्ट की जानकारी देते थे। पुलिस ने कंपनी और उसके ऑनर्स के खिलाफ कई धाराओं के तहत FIR दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *