मुख्य बातें

जालंधर में डुप्लीकेट तेल बनाने का आरोप: मोहल्लेवासियों में गुस्सा, पुलिस से की शिकायत, कार्रवाई की मांग तेज – Jalandhar News

जालंधर में डुप्लीकेट तेल बनाने का आरोप:  मोहल्लेवासियों में गुस्सा, पुलिस से की शिकायत, कार्रवाई की मांग तेज – Jalandhar News

मोहल्लेवासियों का फूटा गुस्सा।

जालंधर के कैलाश नगर इलाके में रिहायशी क्षेत्र के भीतर डुप्लीकेट तेल बनाने का मामला सामने आया। बिना किसी लाइसेंस के चल रहे इस गोदाम में अवैध रूप से तेल तैयार किया जा रहा था। स्थानीय लोगों ने सेहत और सुरक्षा को खतरा बताते हुए पुलिस को शिकायत दी, जिसके

.

जालंधर के कैलाश नगर में उस समय हड़कंप मच गया जब मोहल्ले के लोगों को पता चला कि उनके रिहायशी इलाके में डुप्लीकेट तेल बनाने का काम किया जा रहा है। मोहल्ले के लोगों ने आरोप है लगाया कि विजय कुमार नामक व्यक्ति लंबे समय से एक गोदाम में नकली तेल तैयार कर रहा था। यह गोदाम पूरी तरह से अवैध बताया जा रहा है, क्योंकि इसके लिए किसी भी प्रकार का लाइसेंस या प्रशासनिक अनुमति नहीं ली गई थी।

पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई

गुस्साए मोहल्लेवासियों ने एकजुट होकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई और तुरंत कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना है कि प्रशासन को ऐसे अवैध धंधों पर सख्ती से रोक लगानी चाहिए, ताकि आम जनता की जान के साथ खिलवाड़ न हो। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *