मुख्य बातें

‘प्रेग्नेंट पत्नी के पेट पर रॉड, सिर पर कुल्हाड़ी मारी’: शादी के 6 महीने बाद मर्डर, पति बोला- मैं दलित, इसलिए ससुर ने जान ली

‘प्रेग्नेंट पत्नी के पेट पर रॉड, सिर पर कुल्हाड़ी मारी’:  शादी के 6 महीने बाद मर्डर, पति बोला- मैं दलित, इसलिए ससुर ने जान ली


‘मैं और मान्या एक-दूसरे से प्यार करते थे। मान्या ने मुझे बताया कि उसके घरवाले उसे पीटते हैं और वो उनके साथ नहीं रहना चाहती। वो मेरे साथ रहना चाहती थी। हमने तय किया कि शादी कर लेंगे। जून में हमने घर छोड़ दिया और शादी कर ली। शादी के बाद हम थाने गए, बयान

.

ये आपबीती सुना रहे विवेकानंद की जिंदगी 22 दिसंबर के बाद पूरी तरह बदल गई। विवेकानंद कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ जिले के इनाम वीरापुर गांव में रहते हैं। उनकी पत्नी मान्या की घर में ही हत्या कर दी गई। 20 साल की मान्या प्रेग्नेंट थीं। हत्या का आरोप मान्या के परिवार पर है।

विवेकानंद और मान्या का परिवार एक ही गांव में रहते हैं। इस केस में 15 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। हुबली पुलिस ने मान्या के पिता प्रकाशगोड्डा पाटिल और दो रिश्तेदारों इरन्ना और अरुण समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

विवेकानंद और मान्या ग्रेजुएशन की पढ़ाई करते हुए एक दूसरे के संपर्क में आए थे। जून 2025 में दोनों ने शादी कर ली थी।

22 दिसंबर की शाम क्या हुआ मान्या और विवेकानंद के घर के बीच करीब 200 मीटर की दूरी है। विवेकानंद पिता हनुमंतप्पा डोड्डामणि और मां रीनाव्वा के साथ रहते हैं। विवेकानंद बताते हैं, ‘मान्या और मैं एक-दूसरे को पसंद करते हैं, ये बात उसके घरवालों को पता चल गई थी। मान्या मुझसे शादी करना चाहती थी। उसका परिवार इसके लिए राजी नहीं था। वे रोज उसे मारते-पीटते थे। मान्या परेशान हो गई थी। उसकी हालत देखकर हमने तय किया कि भागकर शादी करेंगे। मई में हम दोनों गांव से मेरे मामा के घर हावेरी चले गए।’

‘मान्या प्रेग्नेंट हुई, तो मैं उसे जांच के लिए हावेरी में ही हॉस्पिटल ले जाता था। 5 महीने बाद उसे ज्यादा देखभाल की जरूरत थी। जान का खतरा था, इसलिए मैं धारवाड़ जिले के SP गुंजन आर्य सर से मिला। उन्हें बताया कि मेरी पत्नी के घरवाले हमें खोज रहे हैं। वे हम दोनों को मार डालेंगे। मेरी बात सुनकर उन्होंने भरोसा दिया कि कुछ नहीं होगा।’

‘हमारा डर दूर करने के लिए मान्या के परिवार को धारवाड़ पुलिस स्टेशन बुलाया गया। उसके पिता ने पुलिस के सामने कहा कि मैं अपनी बेटी को मरा हुआ मान चुका हूं। अब उससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है।’

विवेकानंद के मुताबिक, पुलिस के समझाने पर हम 8 दिसंबर को मान्या को लेकर गांव लौट आए। मेरे घरवालों ने मान्या को खुशी-खुशी अपनाया, लेकिन उसके मायके वाले इस बात से नाराज थे।

मान्या और उसकी सास को अकेला देख घर में घुसे हमलावर विवेकानंद के मुताबिक, ‘22 दिसंबर की शाम करीब 6:30 बजे मान्या के पिता प्रकाशगोड्डा पाटिल अपने दो रिश्तेदारों इरन्ना, वीरप्पा और अरुण के साथ हमारे घर में घुस गए। उस वक्त घर में मान्या और मां मौजूद थी। हमलावरों के हाथ में कुल्हाड़ी और स्प्रिंक्लर पाइप थे। ये देख मां ने शोर मचाया। उनकी आवाज सुनकर पापा दौड़कर आए। वे मान्या को बचाने के लिए भागे, तो हमलावरों ने उन्हें पकड़कर रॉड से पीटा।‘

‘इसके बाद मान्या के पिता प्रकाशगोड्डा ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी और पाइप में हमला कर दिया। इसी बीच मान्या के पापा ने उसके सिर पर रॉड मार दी। वो जमीन पर गिर गई। वे उसे मारते रहे। उन्हें यकीन हो गया कि वो मर गई है, तो सभी लोग भाग गए। मैं मान्या को अस्पताल ले गया। रात 9:30 बजे उसने दम तोड़ दिया।’

मान्या की मौत की खबर मिलते ही हुबली-धारवाड़ पुलिस कमिश्नर एन. शशिकुमार, SP गुंजन आर्य और हुबली रुरल थाने के SHO मुरुगेश चन्ननावर हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल और इनाम वीरापुर गांव में पुलिस तैनात कर दी।

मान्या के सिर और पेट पर घाव, मकसद बच्चे को मारना था हुबली पुलिस के सोर्स के मुताबिक, मान्या पाटिल को लोहे की रॉड और स्प्रिंकलर पाइप से पीटा गया। डॉक्टरों ने सिर और पेट में गहरी चोटें होने की बात कही है। डेडबॉडी पर चोट के निशानों से साबित होता है कि मान्या पर हमला सिर्फ उसकी हत्या के लिए नहीं, बल्कि उसके पेट में पल रहे बच्चे की जान लेने के इरादे से किया गया। फोरेंसिक जांच में इसकी पुष्टि हुई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई।

मान्या को रात में हॉस्पिटल पहुंचाया गया था। तब तक वह होश में थी। रात करीब 9:30 बजे उसने दम तोड़ दिया।

मान्या को रात में हॉस्पिटल पहुंचाया गया था। तब तक वह होश में थी। रात करीब 9:30 बजे उसने दम तोड़ दिया।

CCTV फुटेज में कुल्हाड़ी लिए दिखा प्रकाश हुबली-धारवाड़ पुलिस कमिश्नर एन. शशिकुमार के आदेश पर 3 स्पेशल पुलिस यूनिट ने मामले की जांच शुरू की गई। हुबली पुलिस के एक सीनियर ऑफिसर बताते हैं, ‘हमें इनपुट मिला कि मुख्य आरोपी प्रकाश और उसके दो रिश्तेदार हुबली में ही छिपे हैं। बाकी आरोपी भी उसी लोकेशन पर हो सकते हैं। लोकल इंटेलिजेंस यूनिट की मदद से हमने आरोपियों को ट्रैक किया और प्रकाश समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।’

QuoteImage

पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ और सबूतों के आधार पर जांच कर रही है। हम ये भी पता लगा रहे हैं कि हत्या में शामिल धारदार हथियार और सामान कहां से खरीदे गए। कुछ हमलावर अभी भी फरार हैं, उनकी तलाश हो रही है।

QuoteImage

हुबली-धारवाड़ पुलिस को घटना वाले दिन का एक CCTV फुटेज भी मिला है, जिसमें प्रकाशगोड्डा कुल्हाड़ी और रॉड लेकर विवेकानंद के घर में घुसता दिख रहा है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक के पास प्लास्टिक का डिब्बा मिला, जिसमें पेट्रोल भरा हुआ था। इससे साबित होता है कि हमलावर घटना के बाद घर को आग लगाना चाहते थे।

फोटो में दिख रहा शख्स मान्या का पिता प्रकाशगोड्डा पाटिल है। CCTV फुटेज में वो कुल्हाड़ी लिए विवेकानंद के घर में घुसता दिखा था।

फोटो में दिख रहा शख्स मान्या का पिता प्रकाशगोड्डा पाटिल है। CCTV फुटेज में वो कुल्हाड़ी लिए विवेकानंद के घर में घुसता दिखा था।

हुबली इंस्पेक्टर बोले- हॉरर किलिंग के सबूत मिले कर्नाटक के हुबली रूरल पुलिस स्टेशन के SHO मुरुगेश चन्ननावर इस केस की जांच कर रहे हैं। हमने उनसे फोन पर बात की। मुरुगेश कहते हैं, ‘घटना वाली रात ही हमने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लड़की के पति विवेकानंद की तहरीर पर उसके पिता प्रकाशगोड्डा पाटिल समेत 15 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इनमें से ज्यादातर अज्ञात लोग हैं, जिन्हें पीड़ित परिवार नहीं जानता है।’

‘शुरुआती जांच में ये हॉरर किलिंग का मामला लग रहा है। मान्या पाटिल लिंगायत समुदाय से थी, उसका पति विवेकानंद मदार समुदाय से है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे और ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान एक-दूसरे के संपर्क में आए। दोनों ने 19 जून को हुबली के रजिस्ट्रार दफ्तर में शादी की थी। मान्या ने घरवालों को विवेकानंद से शादी न कराने पर आत्महत्या की धमकी दी थी। शादी के बाद पुलिस ने दोनों परिवारों के बीच सुलह कराई थी। बावजूद इसके ये घटना हो गई।’

मान्या की सास की हालत नाजुक, प्रशासन ने 5 लाख रुपए की मदद दी घटना के बाद हुबली जिला प्रशासन ने हमले में घायल मान्या के सास–ससुर को कर्नाटक मेडिकल सेंटर में भर्ती करवाया है। मान्या की सास की हालत गंभीर है। 23 दिसंबर को धारवाड़ की डिप्टी कमिश्नर दिव्या प्रभु ने विवेकानंद के पिता को मदद के तौर पर 5 लाख रुपए का चेक सौंपा।

23 दिसंबर को धारवाड़ की डिप्टी कमिश्नर दिव्या प्रभु हॉस्पिटल में विवेकानंद की मां से मिली थीं।

23 दिसंबर को धारवाड़ की डिप्टी कमिश्नर दिव्या प्रभु हॉस्पिटल में विवेकानंद की मां से मिली थीं।

कर्नाटक के सबसे बड़ा दलित संगठन ‘दलित महामंडल’ के सदस्यों ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की है। समता सेना के स्टेट प्रेसिडेंट गुरुनाथ उल्लीकाशी ने कर्नाटक सरकार से ‘ऑनर किलिंग कंट्रोल एक्ट’ लागू करने, पीड़ित परिवार को हुबली में 10 एकड़ जमीन के अलावा विवेकानंद को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।

देश में हॉरर किलिंग के सबसे ज्यादा मामले झारखंड में नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो की रिपोर्ट के मुताबिक, 2023 में झारखंड में सबसे ज्यादा हॉरर किलिंग के 9 मामले सामने आए। इसके बाद हरियाणा का नंबर है, जहां ऐसे 6 केस हुए। ये हत्याएं परिवार का सम्मान बचाने के नाम पर की गईं। देश में दर्ज 38 मामलों में करीब 58% केस मध्य प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में सामने आए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *