मुख्य बातें

भ्रष्टाचार: बिना कॉलम बनाए मकान, ठेकेदार बोला…क्योंकि सब ऐसे ही बना रहे – Raipur News

भ्रष्टाचार:  बिना कॉलम बनाए मकान, ठेकेदार बोला…क्योंकि सब ऐसे ही बना रहे – Raipur News

सरगुजा जिले में पहाड़ी कोरवाओं के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बनवाए जा रहे मकानों की नींव ही कमजोर है। जिला पंचायत के इंजीनियरों की नायाब इंजीनियरिंग का नमूना यह है कि दो लाख रुपए से पहाड़ी इलाकों में बिना कॉलम का मकान खड़ा कर दिया गया है। मकान

.

घर बनाने में बरती गई लापरवाही के बाद भी विभाग के अफसर रिपोर्ट में ओके लिखकर पूरा भुगतान कर चुके हैं। दो कमरे का आवास बनाने में ठेकेदार की मनमानी चली है और निगरानी करने वाले विभाग के इंजीनियर और ग्राम सचिव मूकदर्शक बने हुए है।

सरगुजा जिले में पीएम जनमन के तहत 2565 घर बनने हैं, जिनमें से 1260 घर बन चुके हैं। मैनपाट के पिडिया ग्राम पंचायत के घोराघाट में ठेकेदार शंकर यादव और राजेश यादव ने 30 मीटर के एरिया में तीन घरों को एक-दूसरे की दीवार से सटाकर बना दिया है।

ठेकेदार ने संतोष कोरवा और सूखल कोरवा के घर के बीच में ढुढीबाई का घर सिर्फ इसलिए बनवाया है ताकि दो तरफ से दीवार न बनानी पड़े और लागत बच जाए। हैरानी की बात यह है कि संतोष और सूखल के मकान में एक भी कॉलम नहीं है।

कलेक्टर को निरीक्षण में नहीं दिखी गड़बड़ी‎ अधिकांश पहाड़ी कोरवा पहाड़ी‎ इलाकों में ही बसे हैं। इनका मकान‎ भी पहाड़ी इलाके में बन रहा है। ऐसे‎ में अगर बिना कॉलम के घर बनते‎ हैं, तो भूकंप आने पर ये घर गिर भी‎ सकते हैं। मकान बनाने और नींव‎ खुदवाने के दौरान भी कलेक्टर के‎ साथ दूसरे अफसरों ने निरीक्षण‎ किया था, लेकिन निर्माण में‎ किसी को नहीं दिखी और‎ न ही किसी ने ठेकेदार को ठीक तरह‎ के मकान बनाने कहा।‎

किसी अधिकारी ने नियम-‎ कानून नहीं बताया: ठेकेदार‎ ठेकेदार राजेश यादव से मकान बनाने में 12 की जगह 8 एमएम सरिया लगाने के संबंध में पूछा गया, उसका कहना है कि सभी लोग तो 8 एमएम का ही‎ सरिया लगा रहे हैं। 12 एमएम का सरिया लगाना है, हमको पता ही नहीं था। आज तक किसी अधिकारी ने नियम-कानून बताया ही नहीं, तो हम क्या करें।‎ जैसे सब बना रहे हैं, वैसे ही हम भी बना रहे हैं।‎



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *