हरियाणा सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने मंगलवार को लघु सचिवालय में विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त
.
बैठक के बाद मंत्री राजेश नागर मीडिया को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। लेकिन जब उनसे भाजपा मंत्रियों की कथित गुटबाजी और टाउन पार्क स्थित लाइब्रेरी के दो बार उद्घाटन को लेकर सवाल किया गया, तो मंत्री सवाल सुनते ही सोफे से उठ खड़े हुए और बिना जवाब दिए वहां से चले गए।
भाजपा में गुटबाजी के सवाल पर उठ खड़े हुए मंत्री राजेश नागर
सवाल सुनते ही छोड़ दी प्रेस ब्रीफिंग
मंत्री नागर अधिकारियों के साथ बैठक समाप्त करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। जैसे ही लाइब्रेरी के दो बार उद्घाटन और मंत्रियों के बीच गुटबाजी को लेकर सवाल किया गया, उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और प्रेस ब्रीफिंग बीच में ही छोड़ दी।
लाइब्रेरी का दो बार उद्घाटन बना चर्चा का विषय
गौरतलब है कि सोमवार को टाउन पार्क स्थित अटल बिहारी वाजपेयी लाइब्रेरी का एक ही दिन में दो बार उद्घाटन किया गया। पहले उद्घाटन में मंत्री विपुल गोयल और राजेश नागर ने राज्यसभा सांसद के साथ रिबन काटा। इसके करीब ढाई घंटे बाद केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, बडखल विधायक धनेश अदलखा, एनआईटी विधायक सतीश फागना, होडल विधायक, मेयर प्रवीण बत्रा और जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने दोबारा लाइब्रेरी का उद्घाटन किया।

लघु सचिवालय में बैठक लेते हुए मंत्री राजेश नागर
विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
मंत्री राजेश नागर ने कहा कि बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि तिगांव विधानसभा सहित पूरे शहर में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री लगाने वाले ठेकेदारों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही मंत्री ने नगर निगम और एफएमडीए के अधिकारियों को पानी की सप्लाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार जनता को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। शहर में खराब स्ट्रीट लाइटों को जल्द ठीक करने के आदेश भी दिए गए हैं, ताकि कोहरे के दौरान वाहन चालकों को किसी तरह की परेशानी न हो।
