मुख्य बातें

तिलैया डैम में नव वर्ष पर उमड़ी सैलानियों की भीड़: बोटिंग, सेल्फी और नाच-गाने के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन; सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध – koderma News

तिलैया डैम में नव वर्ष पर उमड़ी सैलानियों की भीड़:  बोटिंग, सेल्फी और नाच-गाने के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन; सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध – koderma News


झारखंड के कोडरमा जिले में स्थित ऐतिहासिक तिलैया डैम नव वर्ष के स्वागत के लिए पर्यटकों का पसंदीदा स्थल बन गया है। 1 जनवरी को यहां बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे, जिससे नए साल का जश्न यादगार बन गया। इस वर्ष फ्लोटिंग बोट की सुविधा ने आकर्षण को और बढ़ा दि

.

सैलानी सुबह से ही यहां जुटना शुरू हो गए थे। परिवार, दोस्तों और अन्य लोगों के साथ भारी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचे। प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और आधुनिक सुविधाओं के कारण हर साल 1 जनवरी को यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं।

पिकनिक के दौरान डांस कर लोगों ने न्यू ईयर सेलिब्रेट किया।

बिहार के भी कई जिलों से लोग पिकनिक मनाने पहुंचते हैं

एनएच 20, डैम पर बने टापू और आसपास के पहाड़ इसकी खूबसूरती में इजाफा करते हैं। यही वजह है कि यहां न सिर्फ कोडरमा बल्कि हजारीबाग, गिरिडीह, चतरा जिले के साथ-साथ पड़ोसी राज्य बिहार के भी कई जिलों से लोग पिकनिक मनाने पहुंचते हैं।

यहां पहुंचकर लोग अपने पसंद का भोजन तैयार करते हैं और डीजे की धुन पर नाचते-गाते नजर आते हैं। डैम की मनमोहक सुंदरता लोगों को अपने मोबाइल और कैमरों में कैद करने पर मजबूर कर देती है। खासकर युवा यहां पहुंचते ही सेल्फी लेना शुरू कर देते हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर साझा करते हैं।

तिलैया डैम में उमड़ी लोगों की भीड़।

तिलैया डैम में उमड़ी लोगों की भीड़।

फ्लोटिंग बोट सेवा बनी आकर्षण का केंद्र

इस वर्ष तिलैया डैम की सबसे बड़ी खासियत इसकी फ्लोटिंग बोट सेवा है। डैम के बीचोंबीच चलती यह बोट पर्यटकों को पानी पर तैरते हुए आसपास की हरियाली, पहाड़ियों और सूर्योदय-सूर्यास्त के मनोरम दृश्य देखने का अवसर देती है। यह बोटिंग सेवा परिवारों, युवाओं और कपल्स के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है।

सुरक्षा का रखा गया पूरा इंतजाम

नए साल के मौके पर तिलैया डैम केवल बोटिंग तक सीमित नहीं है। यहां पिकनिक स्पॉट, फोटोग्राफी पॉइंट, बच्चों के लिए खेलकूद की सुविधाएं और स्थानीय खान-पान के स्टॉल भी सैलानियों को आकर्षित कर रहे हैं।

बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। डैम परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल, पार्किंग व्यवस्था, ट्रैफिक कंट्रोल और आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई है। बोटिंग के दौरान लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य है, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।

प्रशासन ने लोगों से डैम के आसपास सतर्कता बरतने की अपील की है।

प्रशासन ने लोगों से डैम के आसपास सतर्कता बरतने की अपील की है।

पर्यटन स्थलों पर दंडाधिकारियों की नियुक्ति

कोडरमा डीसी ऋतुराज ने सभी लोगों को नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि जिले के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर दंडाधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। जिला प्रशासन व पुलिस आपसी तालमेल के साथ सभी जगह की स्थितियों पर चौकस रहेगी और अपनी नजरें बनाई रखेंगी। वहीं, उन्होंने कहा कि वैसे पर्यटन स्थल जो जलाशयों के आसपास है, वहां गोताखोरों की नियुक्ति कर दी गई है।

शराबियों और हुड़दंगियों पर विशेष नजर

इधर, कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह ने भी लोगों से डैम के आसपास सतर्कता बरतने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि शराबियों और हुड़दंगियों पर विशेष नजर रहेगी। किसी भी प्रकार के असामाजिक तत्वों को गलत करते हुए पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी जा चुकी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *