मुख्य बातें

ऊना में भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक: राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार; प्रदेश अध्यक्ष भी रहेंगे शामिल – Una News

ऊना में भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक:  राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार; प्रदेश अध्यक्ष भी रहेंगे शामिल – Una News

बैठक के बाद मौजूद भाजयूमो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला मुख्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में 12 जनवरी को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा, तैयारियों और कार्यकर्ताओं के दायित्वों पर विस्तृत चर्चा की गई।

.

कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए

बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष रजत राणा ने की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय युवा दिवस के मुख्य कार्यक्रम में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सनी शुक्ला मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। सनी शुक्ला युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और राष्ट्रीय युवा दिवस के महत्व पर प्रकाश डालेंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

एकजुट होकर लिया संकल्प

इस दौरान संगठन को मजबूत करने, युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने तथा राष्ट्रीय युवा दिवस को सफल बनाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *