हरियाणा खेल विभाग के पास अपनी समर ओलिंपियन की सही जानकारी नहीं है। रोहतक के खेल प्रेरक राजनारायण पंघाल ने विभाग से उनकी जानकारी मांगी तो उन्हें गलत व अधूरी जानकारी भेजी गई। जिस पर पंघाल अब फर्स्ट अपीलीय अधिकारी के पास पहुंच गए हैं।
रोहतक निवासी राजनारायण पंघाल ने हरियाणा गठन से अब तक समर ओलिंपिक में हिस्सा लेने वाले हरियाणवी खिलाड़ियों की जानकारी मांगी थी। इसके अलावा प्रदेश के भीम अवॉर्डी और अर्जुन अवॉर्डी उन खिलाड़ियों की सूची भी मांगी, जो ओलिंपिक में हिस्सा ले चुके हैं तथा बिना ओलिंपिक में हिस्सा लिए ही जिन्हें ये अवॉर्ड मिल चुके हैं। विभाग के अधिकारी राजनारायण के सवाल ही नहीं समझ पाए। उन्होंने जिन खेलों में समर और ओलिंपिक शब्द जुड़े हुए थे, उनसे जुड़ी जानकारी पंघाल को उपलब्ध करवा दी। जो कि पूरी तरह से गलत है। गलत जानकारी मिलने के बाद अब पंघाल फर्स्ट अपीलीय अधिकारी जॉइंट डायरेक्टर खेल विभाग पंचकूला के पास पहुंच गए हैं। जहां पर उन्हें 20 जनवरी की डेट मिली थी, उस पर मौसम खराब के चलते वीसी के जरिए सुनवाई की मांग रखी थी, जिस पूरा नहीं किया गया। अब उन्हें आगामी डेट विभाग की ओर से दी जाएगी। 3 प्वाइंट में समझिए समर ओलिंपिक,भीम व अर्जुन अवार्ड… RTI मांगने वाले पंघाल कौन… पंघाल बोले: होना चाहिए पूरा रिकॉर्ड डिजिटल राजनारायाण पंघाल ने कहा कि हरियाणा खेलों में अग्रणी प्रदेश है। केंद्र सरकार हर चीज को डिजिटल करने पर फोकस कर रही है। ऐसे में हरियाणा के खेल विभाग को भी खेल से जुड़ी जानकारी को अपनी वेबसाइट पर अपडेट करना चाहिए। इसमें ओलिंपिक गेम्स, हरियाणा के ओलिंपियन, भीम अवॉर्डी विजेता, अर्जुन अवॉर्ड विजेता व खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों की सूची उपलब्ध हो, जिससे कि वो अभिभावक परेशान न हों, जो अपने बच्चों को खेल की दुनिया में आगे बढ़ाना चाहते हैं।
Source link
