हरियाणा के रेवाड़ी जिले में आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 2 नए राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय खोलने की अनुमति मिल गई है। इसकी जानकारी स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने दी। ये दोनों औषधालय रेवाड़ी जिले के गांव लिसान और गांव करावरा मानकपुरा में स्थापित किए जाएंगे। प्रत्येक औषधालय पर 50 से 60 लाख रुपए की लागत आने का अनुमान है। ये 2 औषधालय बनने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर उपचार की सुविधा मिल सकेगी। अन्य आयुष सेवाओं पर भी विशेष ध्यान स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में एलोपैथी के साथ-साथ आयुर्वेद, योग और अन्य आयुष सेवाओं के विस्तार पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्वास्थ्य सेवाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि स्वास्थ्य सेवाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें, ताकि लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों में न जाना पड़े। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में भी जरूरत के अनुसार नए स्वास्थ्य संस्थानों की स्थापना और मौजूदा संस्थानों के बेहतर बनाने काम लगातार जारी रहेगा।
Source link
