![]()
गुरुग्राम के कादीपुर गांव में आज एक अनोखी और यादगार शादी का नजारा देखने को मिला। यहां दूल्हा गौरव अपनी दुल्हन निधि को हेलीकॉप्टर में लेकर पहुंचा। इस पल को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। यह पल न केवल गौरव के परिवार के लिए बल्कि पूरे गांव के लिए एक ऐतिहासिक बन गया।
दूल्हा गौरव शहर का एक प्रतिष्ठित एडवोकेट है और उसकी दूल्हन निधि एमबीए की स्टूडेंट है। उनकी अरेंज मैरिज है और दोनों की शादी काफी समय से इसलिए चर्चा में है कि वह अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर में लेकर आएगा। क्योंकि कादीपुर गांव में पहले कभी किसी दुल्हन का हेलीकॉप्टर से आगमन नहीं हुआ था। दो घंटे कपल का इंतजार करते रहे ग्रामीण सुबह 11 बजे से ही ग्रामीणों, बच्चों और महिलाओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। दोपहर करीब सवा दो बजे स्कूल में विशेष रूप से तैयार किए गए हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर ने सुरक्षित रूप से लैंडिंग की। जैसे ही दरवाजा खुला, दूल्हा गौरव हाथ में फूलों की माला लिए उतरे और दुल्हन निधि को सहारा देकर बाहर लाए। पिता का सपना, पूरा हुआ निधि पारंपरिक लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि उनके चेहरे पर खुशी और थोड़ा आश्चर्य साफ झलक रहा था। दूल्हे गौरव ने बताया कि यह मेरे पिता का लंबे समय से छिपा हुआ सपना था। बचपन से ही माता-पिता मुझे कहते थे कि जब शादी होगी तो दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लाना है। मैंने उनका यह सपना पूरा करने का संकल्प लिया था। आज वह पल आ गया है। पिता योगेंद्र यादव, मां और बहन कोमल ने बताया कि यह फैसला भावनात्मक था, न कि महज दिखावा। परिवार का कहना है कि यह पल उनके लिए अमूल्य है। यह शादी निश्चित रूप से लंबे समय तक लोगों की जुबान पर रहेगी। हकीकत बनी परियों की कहानी दुल्हन निधि ने कहा कि बचपन में हम लड़कियां परियों की कहानियां सुनती थीं कि सपनों का राजकुमार आएगा और उड़ाकर ले जाएगा। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरी जिंदगी में भी ऐसा कुछ हकीकत बनेगा। हेलीकॉप्टर में सवार होकर आना एक सपने जैसा अनुभव है। मुझे बहुत खुशी हुई कि मेरी शादी इतनी खास और यादगार बन गई। जिंदगी भर यादव रहेगा ये पल निधि ने कहा कि यह अनुभव उनके लिए जीवन भर की याद बनेगा और वे इसे हमेशा संजोकर रखेंगी। हेलीकॉप्टर देखने के लिए गांव के सैकड़ों लोग जमा हो गए थे। बच्चे उत्साह से चिल्ला रहे थे, महिलाएं गीत गा रही थीं और युवा मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। आसपास की कॉलोनियों से भी लोग पहुंचे ताकि इस अनोखे दृश्य को देख सकें। करीब से हेलीकॉप्टर देखकर खुशी हुए ग्रामीण कई बुजुर्गों और महिलाओं ने कहा कि उन्होंने जिंदगी में पहली बार इतने करीब से हेलीकॉप्टर देखा और वह भी शादी के मौके पर। परिवार में उत्सव का माहौल है, ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ लोग नाच रहे थे।
Source link
