मुख्य बातें

तरनतारन मर्डर, मां बोली- बेटी ने पिता की इज्जत रखी: प्रपोज डे पर भी प्रपोजल ठुकराया तो गोली मारी; पहले भी धमकाता था, हमने बचपना समझा – tarn-taran News

तरनतारन मर्डर, मां बोली- बेटी ने पिता की इज्जत रखी:  प्रपोज डे पर भी प्रपोजल ठुकराया तो गोली मारी; पहले भी धमकाता था, हमने बचपना समझा – tarn-taran News


युवक ने लड़की को क्लासरूम में गोली मारी। फिर खुद को भी गोली मार ली। इनसेट में संदीप कौर और आरोपी प्रिंसराज की फाइल फोटो।

पंजाब के तरनतारन के लॉ कॉलेज में छात्रा संदीप कौर के सिर में गोली मारकर हत्या करने के मामले में उसकी मां ने कुछ नए खुलासे किए हैं। मां हरजिंदर कौर का कहना है कि आरोपी युवक प्रिंसराज सिंह लंबे समय से बेटी को परेशान कर रहा था। संदीप की सहेली भी उसे बार

.

मां ने कहा- वेलेंटाइन वीक में 8 फरवरी को प्रपोज डे पर प्रिंस ने संदीप को प्रपोज किया था, लेकिन संदीप ने इनकार कर दिया। मेरी बेटी अपने पिता की इज्जत और मान-सम्मान बनाए रखना चाहती थी। इसके बाद अगले दिन संदीप की सहेली इन दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश कर रही थी। अंतिम समय में वह संदीप और प्रिंस के साथ क्लासरूम में ही थी। जब संदीप ने वहां भी बात नहीं मानी तो प्रिंस ने उसी समय संदीप के सिर में गोली मारी। फिर खुद भी गोली मार ली।

पुलिस जांच में ये भी पता चला है कि आरोपी ने पहले भी संदीप को गोली मारने की धमकी दी थी। परिवार को भी इसका पता था लेकिन उन्होंने इसे आरोपी का बचपना समझा और पुलिस को शिकायत नहीं की। अगर ऐसा होता तो शायद संदीप आज जिंदा हो सकती थी।

संदीप की क्लासमेट्स ने बताया कि प्रिंस उसके लिए सनकी हो चुका था। वह अक्सर क्लासरूम में कहता था कि वह संदीप कौर की शादी किसी और से नहीं होने देगा। खास तौर पर सगाई के बाद वह ज्यादा गुस्से में ये बात कहता रहता था।

बता दें कि सोमवार सुबह लॉ कॉलेज में छात्रा संदीप कौर को क्लासरूम में उसके क्लासमेट प्रिंसराज ने गोली मारी। इसके तुरंत बाद ही खुद की कनपटी पर पिस्टल रखकर गोली चला दी। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया।

कल (9 फरवरी) को पुलिस की शुरुआती जांच और मौके के हालात के बाद आरोपी लड़के की भी मौत हो जाने की बात कही गई थी। हालांकि जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने जांच के बाद कहा कि उसकी सांसें चल रही हैं।

उसके बाद अमृतसर के गुरुनानक अस्पताल में ICU में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि अगर गोली उसके ब्रेन में लगी हो तो बचना मुश्किल है लेकिन अगर छूकर निकली तो जान बच सकती है। उसके सिर की एक्सरे और CT स्कैन कराया गया है। उनकी डिटेल्ड रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

उधर, छात्रा की हत्या करने वाले छात्र की लाश देखे बगैर परिवार ने अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया है। छात्रा की मां ने कहा कि अभी तक हमें ये नहीं बताया गया कि आरोपी प्रिंस की मौत हो चुकी है या फिर उसका इलाज चल रहा है।

वारदात के बारे में जानकारी देती हुईं युवती की मां हरजिंदर कौर।

मां ने मामले में ये बातें कहीं…

  • मेरी 7 बेटियां थीं, सभी का मजदूरी कर पोषण किया: वारदात के बाद संदीप कौर की मां हरजिंदर कौर ने कहा- मेरा एक बेटा और 7 बेटियां थीं। मेरे पति का निधन हो चुका है। मैं मजदूरी कर अपने बच्चों का पालन-पोषण करती आई हूं। संदीप बड़ी से दूसरे नंबर की बेटी थी।
  • पिता की इज्जत बनाए रखना चाहती थी बेटी: हरजिंदर कौर ने कहा- मेरी 2 बेटियां पढ़ाई कर रही थीं और कॉलेज भी जाती थीं। पति के जाने के बाद बेटियों को बहुत मुश्किल से पाला, परिवार की जिम्मेदारी उठाई। हमारा परिवार बहुत गरीब है। घर में कोई और सहारा नहीं है। इसके बावजूद मेरी बेटियां अपने पिता की इज्जत और मान-सम्मान बनाए रखना चाहती थीं।
  • मैंने उसका रिश्ता तय किया था: उन्होंने कहा- संदीप की सगाई तय हुई थी। हमने रिश्ता सोच-समझकर तय किया था। मेरी बेटी ने कहा था कि जहां मां कहेगी, वहीं वह राजी है। वह अपने पिता की पगड़ी पर दाग नहीं लगाना चाहती थी। इसीलिए उसने आरोपी प्रिंसराज से रिश्ता रखने से साफ इनकार कर दिया था।
  • गोली मारने की धमकी देता था लड़का: हरजिंदर कौर बोलीं- एक दिन वह लड़का (प्रिंस) हमारे घर आया था। आकर बोला कि मुझे नोट्स लेने हैं। तब संदीप किसी काम से कहीं बाहर गई थी। तब हमें यह भी नहीं पता था कि वह लड़का मेरी बेटी को परेशान करता था और धमकियां देता था। बाद में पता चला कि कॉलेज में वह उसे धमकी देता था कि अगर बात नहीं करोगी तो गोली मार दूंगा।
  • सहेली बार-बार फोन करती थी: मृतका की मां ने कहा- CCTV फुटेज में दिख रहा है कि एक लड़की संदीप को क्लासरूम में पीछे की ओर खींचकर ले जा रही है। वह लड़की संदीप को बार-बार फोन भी करती थी। आज हमारे साथ जो यह सब हुआ, वह बहुत गलत है। मेरी बेटी ने हमेशा परिवार की इज्जत रखी है।
  • प्रपोजल एक्सेप्ट नहीं किया तो गोली मारी: हरजिंदर कौर ने कहा- प्रिंस बार-बार संदीप को प्रपोज करता था, लेकिन संदीप इनकार कर देती थी। उसने वारदात से एक दिन पहले भी उसे प्रपोज किया था। तब भी संदीप ने इनकार कर दिया तो आज उसने संदीप को गोली मार दी।
वारदात के बाद क्लासरूम में बेंच पर लटकी युवती की लाश। पास में ही जमीन पर पड़ा युवक है।

वारदात के बाद क्लासरूम में बेंच पर लटकी युवती की लाश। पास में ही जमीन पर पड़ा युवक है।

पुलिस जांच में अब तक ये खुलासे हुए

  • सनकी नेचर की वजह से छात्रा ने दूरी बनाई: तरनतारन पुलिस की प्राथमिक जांच के बाद हत्या की वजह एक तरफा प्यार निकला है। हालांकि कॉलेज से जुड़े लोगों ने पुलिस को यह भी बताया कि संदीप कौर प्रिंसराज पहले अच्छे दोस्त थे लेकिन प्रिंस के सनकी नेचर को देखते हुए संदीप कौर ने उससे दूरी बना ली थी।
  • दूसरे लड़के से दोस्ती हुई, उससे सगाई की: पुलिस जांच में पता चला कि प्रिंसराज से दूरी बनाने के बाद संदीप कौर की किसी दूसरे लड़के से दोस्ती हो गई और परिवार ने उन दोनों की सगाई भी करवा दी। संदीप कौर अब सगाई वाले लड़के से ही शादी करना चाहती थी लेकिन प्रिंसराज इसको लेकर बहुत गुस्से में था।
  • पिस्टल पिता का, उसी से हत्या का शक: पुलिस के मुताबिक मल्लियां के रहने वाले आरोपी प्रिंसराज के पिता सीआरपीएफ में हैं। वह 15 दिन पहले ही छुट्टी खत्म करके गए हैं। आरोपी के घर में कुछ समय पहले चोरी हुई थी। इस कारण उन्होंने सुरक्षा के लिए लाइसेंसी पिस्टल खरीदा था। संदेह है कि प्रिंस ने उसी पिस्टल से छात्रा की हत्या की।

भरे क्लासरूम में कैसे हुआ छात्रा का कत्ल, देखिए PHOTOS…

1. बैग में पिस्टल लेकर आया, छात्रा सहेलियों के साथ थी क्लासरूम में सामान्य माहौल है। युवक नीले रंग का बैग लेकर क्लासरूम में आता है। पहले वह बैग को बेंच पर रखना चाहता है लेकिन फिर उसे लेकर पीछे की तरफ जाता है, जहां छात्रा संदीप कौर अपनी सहेली के साथ खड़ी होती है। वहां वह बैग फिर कंधे पर टांग लेता है और छात्रा से बात करने की कोशिश करता है।

2. छात्रा के पास गया, उसे पीछे की तरफ बुलाकर लाया इसके बाद आरोपी बहाने से छात्रा को क्लासरूम के पिछली तरफ बुला लेता है। छात्रा को भी उसके इरादे खतरनाक लगते हैं। वह पीछे आते हुए अचानक रास्ते में रुक जाती है। फिर वह अपनी सहेली को भी बुला लेती है। आरोपी छात्र भी उसके साथ ही आता हुआ नजर आता है। इसके बाद सहेली के आने पर वह पीछे चली आती है। साथ में छात्र भी आता है।

3. छात्रा खड़ी रहती है, आरोपी बैठ जाता है इसके बाद पीछे आकर वह एक जगह पर इकट्‌ठा हो जाते हैं। उनके बीच आपस में कोई बातचीत होती रहती है। आरोपी छात्र प्रिंस सामने बैठ जाता है। मगर, संदीप कौर खड़ी रहती है और उसकी सहेली भी दूसरी तरफ बैठ जाती है। करीब 17 सेकेंड तक उनके बीच कोई बातचीत होती है। माना जा रहा है इस दौरान युवक आखिरी बार उसे शादी के बारे में पूछता है लेकिन छात्रा इनकार कर देती है।

4. गुस्से में बैंच से खड़ा हुआ, बैग से लोड कर पिस्टल निकाला इसके बाद आरोपी छात्र अपनी जगह से खड़ा होता है। उसने अपना बैग पिछली बेंच पर रखा हुआ था। वह बैग में हाथ डालता है। इस दौरान पीछे खड़ी संदीप कौर और उसकी सहेली की तरफ उसकी पीठ होती है। वह बैग में हाथ डालकर पिस्टल निकाल लेता है। फिर बैग के अंदर ही उसे लोड भी कर लेता है ताकि अगर वह फायर करने लगे तो लोड करने के चक्कर में टाइम खराब न हो और वह अपने इरादों को अंजाम दे सके।

5. पहले छात्रा फिर खुद को गोली मारी आरोपी छात्र प्रिंस का पिस्टल पहले से लोड होता है। वह तुरंत संदीप कौर की तरफ पलटता है। फिर पिस्टल सीधे उसके माथे पर तानता है। इससे पहले की संदीप कौर कुछ समझती, वह उसके सिर में गोली मार देता है। इसके बाद उसकी सहेली भी झटके से बैंच से खड़ी होती है। छात्रा को गोली मारते ही वह तुरंत पिस्टल को दोबारा लोड करता है। फिर सीधे अपनी कनपटी पर सटाकर गोली मार देता है और वहीं गिर जाता है। इसमें सिर्फ 3 सेकेंड का टाइम लगता है। इसके बाद क्लासरूम में अफरातफरी मच जाती है।

युवक की हालत गंभीर- मेडिकल सुपरिटेंडेंट

मेडिकल सुपरिटेंडेंट करमजीत सिंह ने बताया कि तरनतारन में हुई घटना के बाद घायल प्रिंस को अमृतसर स्थित गुरु नानक देव अस्पताल में रेफर किया गया था। वर्तमान में उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल प्रिंस का सीटी स्कैन करवाया गया है। करमजीत सिंह के अनुसार, उसकी हालत बहुत गंभीर बनी हुई है और आने वाले 24 घंटे बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि गोली अभी भी उसके मस्तिष्क में फंसी हुई है और सीटी स्कैन की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे के उपचार को लेकर कोई निर्णय लिया जा सकेगा।

॰॰॰॰॰॰॰

ये खबरें भी पढ़ें…

पंजाब में एकतरफा प्यार में लॉ स्टूडेंट की हत्या, VIDEO: छात्र ने क्लासरूम में घुसकर छात्रा के सिर में गोली मारी; खुद को भी शूट किया

पंजाब के तरनतारन स्थित लॉ कॉलेज में सोमवार को छात्र ने क्लासरूम में घुसकर छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने वहीं पर खुद को भी गोली मार ली। मृतक छात्रा संदीप कौर (20) है, वह लॉ कॉलेज में फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी। पूरी खबर पढ़ें…

3 सेकेंड में मर्डर, फिर खुद को शूट किया, VIDEO: तरनतारन लॉ कॉलेज में बैग में छुपाकर लाया पिस्टल, छात्रा को बहाने से पीछे बुलाया; जबरन शादी करना चाहता था

तरनतारन के उस्मा लॉ कॉलेज में छात्रा का मर्डर कर खुद को गोली मारने वाला सिरफिरा युवक एकतरफा प्यार में फंसा हुआ था। वह लड़की संदीप कौर पर जबरन शादी का दबाव डाल रहा था। परिवार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि संदीप की पहले ही इंगेजमेंट हो चुकी थी। इस वजह से छात्रा ने स्पष्ट इनकार कर दिया था। उसने कहा था कि उसके पिता नहीं हैं। वह मरे हुए बाप की पगड़ी को दाग नहीं लगाना चाहती। वह वहीं शादी करेगी, जहां परिवार ने तय कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *