होशियारपुर जिले में चिंतपूर्णी रोड स्थित एक बिरोजा और पेंट बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।बता दे कि आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। दरअसल फैक्ट्री में ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। हालांकि, सुरक्षा के मद्देनज़र आसपास के इलाके को एहतियातन खाली करवा लिया गया है। प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद वहीं आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। बता दे कि आग से उठने वाली लपटे दूर से दिखाई दे रही थी।जबकि आग लगने के बाद उठने वाले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था।
Source link
