मुख्य बातें

ईडी की कार्रवाई: 188 करोड़ के बैंक घोटाले में उद्योगपति शाहरा की पत्नी की 5.13 करोड़ रुपए की जमीन अटैच – Indore News

ईडी की कार्रवाई:  188 करोड़ के बैंक घोटाले में उद्योगपति शाहरा की पत्नी की 5.13 करोड़ रुपए की जमीन अटैच – Indore News

रुचि ग्लोबल लिमिटेड से जुड़े 188 करोड़ रुपए के बैंक घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नीता शाहरा की 5.13 करोड़ रुपए मूल्य की जमीन अटैच कर दी है। कंपनी का नाम अब एग्रोटेड इंटरप्राइजेस लिमिटेड हो गया है।

.

नीता शाहरा, कंपनी से जुड़े उद्योगपति उमेश शाहरा की पत्नी हैं। जांच में सामने आया कि बैंक से धोखाधड़ी कर प्राप्त रकम का इस्तेमाल संपत्तियां खरीदने में किया गया था, इसी आधार पर पीएमएलए के तहत यह कार्रवाई की गई।

भोपाल में सीबीआई ने दर्ज की थी एफआईआर

यह केस भोपाल में सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर के बाद ईडी ने अपने हाथ में लिया था। बैंकों के कंसोर्टियम, जिसकी अगुवाई बैंक ऑफ बड़ौदा कर रहा था, ने कंपनी पर 188.35 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। कंपनी ने क्रेडिट सुविधाएं और लेटर ऑफ क्रेडिट हासिल करने के लिए फर्जी और कूटरचित दस्तावेज लगाए और गलत व्यापारिक लेन-देन दिखाकर लोन स्वीकृत कराया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *