मुख्य बातें

करौली में भगवान पार्श्वनाथ की शोभायात्रा निकली: बैंडबाजों के साथ श्रद्धालु भजन गाते और नाचते हुए चले – Karauli News

करौली में भगवान पार्श्वनाथ की शोभायात्रा निकली:  बैंडबाजों के साथ श्रद्धालु भजन गाते और नाचते हुए चले – Karauli News

करौली में जैन समाज की ओर से भगवान पार्श्वनाथ की शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा जैन नसिया से शुरू होकर सदर बाजार स्थित जैन मंदिर पहुंची।
शोभायात्रा में बैंड-बाजों के साथ जैन समाज के महिला-पुरुष श्रद्धालु भजन गाते और नृत्य करते हुए चल रहे थे। मार्ग में कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य पूरा होने के बाद मूल नायक भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा को मंदिर में विधिवत स्थापित किया जाएगा। यह प्रतिमा वियतनाम के मार्बल से बनी है और इसे जयपुर में तैयार किया गया है।
इससे पहले, पदमपुरा में आचार्य वर्धमान सागर और स्वस्ति भूषण माता जी के सानिध्य में पंचकल्याणक महोत्सव संपन्न हुआ था। वर्तमान में प्रतिमा को मंदिर की अस्थायी वेदी पर रखा गया है। शोभायात्रा में कैलाशचंद जैन, वीरेंद्र जैन, डॉ. प्रदीप जैन, विवेक जैन सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *