मुख्य बातें

सड़क हादसे में सैलून संचालक की मौत, दोस्त घायल: बाइक से मंदिर गए थे, वापस आतो समय कार ने मारी टक्कर – Balaghat (Madhya Pradesh) News

सड़क हादसे में सैलून संचालक की मौत, दोस्त घायल:  बाइक से मंदिर गए थे, वापस आतो समय कार ने मारी टक्कर – Balaghat (Madhya Pradesh) News

बालाघाट में बुधवार देर शाम एक सड़क हादसे में 32 वर्षीय सैलून संचालक अंकित बंदेवार की मौत हो गई। यह घटना लामता थाना क्षेत्र के सलंगटोला में हुई, जब एक तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। अंकित अपने दोस्त दिलेन्द्र खरे (36) के साथ होली की धुरेड़ी पर रंगोपाट मंदिर से मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे थे। टक्कर के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें निजी वाहन से लामता अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल से अंकित को बेहतर इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। देर रात परिजन उनके शव को वापस जिला अस्पताल ले गए। गुरुवार को अस्पताल चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। हादसे में घायल दिलेन्द्र खरे का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच संबंधित थाना पुलिस द्वारा की जाएगी। अंकित लामता के चमनटोला में सैलून की दुकान चलाते थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *