मुख्य बातें

सिगरेट पीने से मना करने पर युवक पर हमला: दो युवकों ने रॉड मारकर सिर फोड़ा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती – Rampur News

सिगरेट पीने से मना करने पर युवक पर हमला:  दो युवकों ने रॉड मारकर सिर फोड़ा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती – Rampur News

जजेज रोड पर सिगरेट पीने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर लोहे की रॉड से हमला किया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ने सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, घटना जजेज रोड स्थित एक सिगरेट की दुकान के पास हुई। वीर सिंह नामक युवक वहां खड़ा था, तभी मोहल्ले के ही राजू और ओमकार से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि सिगरेट पीने को लेकर तीनों के बीच कहासुनी हुई। घायल वीर सिंह ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बताया कि वह दुकान से सिगरेट लेकर पी रहा था। इसी दौरान राजू और ओमकार ने उसे सिगरेट पीने से मना किया, जिससे विवाद बढ़ गया। वीर सिंह का आरोप है कि जब वह शिकायत करने राजू और ओमकार के घर पहुंचा, तो उन दोनों ने लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद घायल युवक सिविल लाइंस थाने पहुंचा और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए उसे जिला अस्पताल भेजा। दूसरी ओर, आरोपी ओमकार ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया है। उसका कहना है कि उसने किसी प्रकार की मारपीट नहीं की है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *