धौलपुर में प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ प्रभु का जन्म कल्याणक महोत्सव गुरुवार 12 मार्च को मनाया जाएगा। सकल जैन समाज इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करेगा।
जैन समाज के अध्यक्ष धनेश जैन ने बताया कि महोत्सव के तहत श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, धौलपुर में सुबह 6:30 बजे मूलनायक भगवान आदिनाथ का स्वर्ण कलशों से अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद सुबह 7 बजे शांतिधारा और 7:30 बजे से श्री 1008 भक्तामर विधान का आयोजन होगा। सुबह 9 बजे भगवान आदिनाथ की शोभायात्रा स्वर्ण रथ पर निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा श्री मंदिर जी से शुरू होकर बजाज खाना, लाल बाजार, सेठ जी की कोठी, हलवाई खाना, मोदी जी का तिराहा, तलैया, राधा बिहारी रोड, पैलेस के सामने, चूड़ी मार्केट और सब्जी मंडी मार्ग से होते हुए वापस मंदिर पहुंचेगी। भजन संध्या का होगा आयोजन
शोभायात्रा के बाद सुबह 10:30 बजे कलशाभिषेक होगा। शाम 7 बजे संगीतमय सामूहिक आरती और 7:30 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
महोत्सव के लिए जैन मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है। जैन समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि इस अवसर पर विश्व शांति और जगत कल्याण के लिए विशेष पूजा-अर्चना भी की जाएगी।
Source link
