मुख्य बातें

कुरुक्षेत्र में ग्रीवांस कमेटी की बैठक आज: राज्यमंत्री राजेश नागर सुनेंगे समस्याएं, 10 नए और पांच पुराने एजेंडे पर सुनवाई – Kurukshetra News

कुरुक्षेत्र में ग्रीवांस कमेटी की बैठक आज:  राज्यमंत्री राजेश नागर सुनेंगे समस्याएं, 10 नए और पांच पुराने एजेंडे पर सुनवाई – Kurukshetra News

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ग्रीवांस कमेटी की बैठक न्यू लघु सचिवालय के सभागार में होगी। इस बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर करेंगे। इस मीटिंग में कुल 15 एजेंडे रखे जाएंगे। राज्यमंत्री मौके पर सुनवाई कर समाधान की कोशिश करेंगे। इस मीटिंग में 5 पुराने एजेंडे भी शामिल है, जिनको पिछली मीटिंग में अगली कार्रवाई के लिए रखा गया था। इसमें पहली शिकायत सोम प्रकाश विष्णु कॉलोनी की है। दूसरी शिकायत सचिन कुमार निवासी खेड़ा शाहाबाद, उर्मिला सोढ़ी निवासी सेक्टर-4, चौथी शिकायत झींवरहेड़ी गांव की महिलाओं और 5वीं शिकायत लाडवा के सोनू नारंग की खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से संबंधित है। 10 नई शिकायतों पर सुनवाई इस मीटिंग में 10 नई शिकायतें भी रखी जाएंगी। इसमें हसनपुर के बलबीर सिंह की, संतोष कुमार अजरानी, सिमरन निवासी फालसंडा जाटान, मक्खन लाल वार्ड-25, राजेंद्र कुमार निवासी झींझरपुर, शुभम गुप्ता निवासी पिहोवा, जय सिंह निवासी कैंथला, सरोज बाला निवासी सेक्टर, अमरीक सिंह निवासी कौलापुर और गुरुदेव निवासी हरिद्वार उत्तराखंड की शिकायतें शामिल हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *