![]()
जोधपुर में महिलाओं के साथ अभद्रता के बाद दो पक्ष आमने-सामने हो गए। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने पथराव और तोड़फोड़ भी की। घटना से गुस्साए दूसरे पक्ष के लोगों ने पुलिस के सामने जमकर नारेबाजी की। पुलिस हंगामा और तोड़फोड़ करने वालों की तलाश कर रही है। घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे शहर के आचार्य का बास क्षेत्र की है। आज मौके पर शांति है। महिलाओं पर पथराव का आरोप पुलिस के अनुसार मेहरों के चौक क्षेत्र में एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद महिलाएं भोळावणी मेले में जा रही थीं। इसी दौरान लायकान मोहल्ला की तरफ से तेज रफ्तार बाइक पर युवक आए और उन्होंने पैदल चल रही महिलाओं को टक्कर मार दीं। दोनों युवक भी बाइक सहित सड़क पर गिर गए। आरोप है कि दोनों युवक नशे में थे। मदद करने वालों से की धक्का-मुक्की प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया स्थानीय लोगों ने घायल युवकों की मदद की कोशिश की, लेकिन उन्होंने धक्का-मुक्की और गाली-गलौज शुरू कर दी। भीड़ बढ़ी तो आरोपी युवक वहां से चले गए। कुछ ही देर बाद आरोपी कुछ और लोगों के साथ वापस आ गए। उन्होंने महिलाओं और स्थानीय लोगों पर पथराव शुरू कर दिया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पत्थरबाजी में एक स्थानीय युवक नीतेश गंभीर रूप से चोटिल हो गया। गाड़ियों और सजावट के सामान को बनाया निशाना बदमाशों ने मोहल्ले में स्वागत और रोशनी के लिए लगे सामान व लाइटों को भी तोड़ दिया। इसके अलावा, चौक में खड़ी स्थानीय लोगों की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। कुछ देर उप्रदव करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। हंगामे की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे डीसीपी (पूर्व) मनीष कुमार के सामने पथराव और अभद्रता से आक्रोशित एक पक्ष के लोगों ने जमकर नारेबाजी की। पुलिस कमिश्नर भी मौके पर पहुंचे आक्रोशित भीड़ जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की। डीसीपी की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। वहीं, पुलिस कमिश्नर शरत कविराज भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए हैं। घटनास्थल से कुछ दूर ही लगे भोळावणी मेले के आसपास सिक्योरिटी बढ़ाई गई।
Source link
