![]()
करनाल जिले के कुंजपुरा क्षेत्र में डीजे बंद करवाने पहुंची पुलिस टीम पर हमले के मामले में शनिवार को पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके का मुआयना किया। एक अप्रैल को एक घर में चल रहे कार्यक्रम के दौरान डीजे बजने की शिकायत पर पहुंची ईआरवी टीम पर हमला किया गया था। हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था, जिसने किसी तरह अपनी जान बचाई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 1 अप्रैल को साहिल और संदीप के घर पर एक कार्यक्रम चल रहा था, जहां तेज आवाज में डीजे बज रहा था। किसी व्यक्ति ने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। शिकायत मिलने के बाद ईआरवी टीम मौके पर पहुंची। टीम का नेतृत्व एएसआई सुनील कुमार कर रहे थे। समझाने पर भी नहीं माने, कर दी मारपीट मौके पर पहुंचकर एएसआई सुनील कुमार ने साहिल पक्ष के लोगों को डीजे बंद करने के लिए समझाया, लेकिन वे नहीं माने। काफी समझाने के बावजूद जब बात नहीं बनी तो आरोपियों ने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान सुनील कुमार के सिर पर रॉड से हमला किया गया। जान बचाकर निकले, बाद में पहुंची पुलिस टीम हमले के बाद घायल पुलिसकर्मी किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से निकले और कुंजपुरा थाने में घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस टीम दोबारा मौके पर पहुंची, लेकिन वहां घर पर ताले लगे हुए थे और आरोपी फरार मिले। एफएसएल टीम ने किया मौका मुआयना जांच अधिकारी एएसआई प्रवीन कुमार ने बताया कि शनिवार को पुलिस व एफएसएल की टीम ने एक बार फिर मौके का मुआयना किया। मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Source link
